सिर्फ 899 रुपए में करें हवाई यात्रा, नहीं लगेगा कोई टैक्स

एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ने एक प्रमोशनल स्कीम शुरू की है, जिसके तहत कंपनी सिर्फ 899 रुपए में ही घरेलू हवाई टिकटें दे रही है। कंपनी का यह ऑफर 13 मार्च से शुरू हुआ है और 19 मार्च तक के लिए वैध है।

नई दिल्ली। अगर आप भी सस्ते में हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार ऑफर आया है। एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ने एक प्रमोशनल स्कीम शुरू की है, जिसके तहत कंपनी सिर्फ 899 रुपए में ही घरेलू हवाई टिकटें दे रही है। कंपनी का यह ऑफर 13 मार्च से शुरू हुआ है और 19 मार्च तक के लिए वैध है। इसके तहत टिकट बुक कराने वाले 1 सितंबर 2017 से लेकर 5 जून 2018 तक के बीच यात्रा कर सकेंगे।

सिर्फ 899 रुपए में करें हवाई यात्रा, नहीं लगेगा कोई टैक्स
ये भी पढ़ें- खुशखबरी: दोगुनी हो सकती है कर मुक्त ग्रेच्युटी की सीमा

इस ऑफर के तहत दी जा रही टिकट में सभी प्रकार के कर और अन्य शुल्क भी शामिल हैं। इसके टिकट 19 मार्च तक कंपनी की वेबसाइट से लिए जा सकेंगे। एयर एशिया इंडिया का यह ऑफर छोटे रूटों पर लागू होगा, जिसमें बेंगलुरु-हैदराबाद, कोच्चि, जयपुर, गोवा, चंडीगढ़, पुणे आदि शहर शामिल हैं। कंपनी की इस बिग सेल स्कीम के तहत नई दिल्ली से गोवा और बेंगलुरु की उड़ानों के लिए 2,999 रुपए का किराया लग रहा है। वहीं, नई दिल्ली से पुणे के लिए 2,499 रुपए का टिकट लगेगा। ये भी पढ़ें- कश्मीर में लोगों ने तोड़े थे बल्ब, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

इसके अलावा गोवा से हैदराबाद और बेंगलुरु की उड़ान के लिए आपको 1299 रुपए खर्च करने होंगे। एयरलाइन कंपनियों के बीच इन दिनों प्राइस वॉर की स्थिति पैदा हो गई है। आए दिन कोई न कोई एयरलाइन कंपनी सस्ते किराए का ऑफर देती है। इससे भले ही कंपनी को कम फायदा हो या अधिक, लेकिन ग्राहकों के लिए यह सारे ऑफर काफी फायदे के हैं। एयर एशिया इंडिया के अलावा प्रतिस्पर्धी कंपनियों इंडिगो और जेट एयरवेज ने भी डिस्काउंट के ऑफर पेश किए हैं। ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कैसे काम करती है ईवीएम मशीन, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+