Delhi: सभा में बेहोश हुआ शख्स, पीएम मोदी ने तुरंत अपने डॉक्टर भेज करवाया इलाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में भाग लेकर साउथ अफ्रीका से लौट आए हैं। सबसे पहले वो कर्नाटक के बेंगलुरु गए और वहां पर इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इसके बाद वो दिल्ली आए। इस दौरान पीएम ने पालम एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को संबोधित किया।

वहीं पीएम के संबोधन के दौरान एक शख्स बेहोश हो गया। जिस पर पीएम मोदी की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत लोगों से उसे संभालने को कहा। इसके बाद अपने डॉक्टरों की टीम, उसके इलाज के लिए भेजी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

doctor

वहीं लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में भाग लेने गया था। मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारी बधाई संदेश मिले। मैंने उसके बारे में इसरो के वैज्ञानिकों को बताया।

अपने भाषण में पीएम ने जी-20 की बैठक की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि G20 के लिए दिल्ली के नागरिकों को अधिक जिम्मेदारी मिल गई है। बहुत सारे मेहमान आएंगे। 5 से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी, मैं इसके लिए पहले से माफी मांगता हूं। ये मेहमान हम सबके हैं, हमें थोड़ी तकलीफ होगी, ट्रैफिक की व्यवस्थाएं बदल जाएंगी, हमें कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी होती हैं।

पीएम ने आगे कहा कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु का नाम 'शिवशक्ति' रखा गया। शिव की बात होती है तो शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। इसके अलावा चंद्रयान -2 पॉइंट को 'तिरंगा' नाम दिया गया है।

जेपी नड्डा भी थे मौजूद
वहीं पीएम मोदी के स्वागत के लिए जेपी नड्डा सभा में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पीएम दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा से लौटे हैं। आपके(पीएम) मार्गदर्शन और निर्देशन ने चंद्रयान-3 को एक सफल परियोजना बना दिया है। यह पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। आप लंबी यात्रा करने के बाद सीधे बेंगलुरु चले गए। ये आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि 2019 में जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो सका, तो सभी निराश थे। पीएम ने आगे आकर देश का हौसला बढ़ाया। आज देश विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर चुका है। दुनिया भारत के विज्ञान और शोध की सराहना कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+