पत्नी पर था बेवफाई का शक, पति ने चबा ली उसकी नाक
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की नाक काट ली। नाक काटने के लिए पति ने किसी चाकू या धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि उसने अपनी पत्नी की नाक अपने मुंह से चबा ली।

इस व्यक्ति का नाम है संजीव राठौर, जिसने अपनी पत्नी कमलेश का साथ ऐसा काम किया है। यह घटना नरोथा हंसराम गांव में हुई है, जहां पर वे दोनों अपनी 6 साल की बेटी के साथ रह रहे थे।
दोनों की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। संजीव को अपनी पत्नी कमलेश के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी पराये मर्द के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी की नाक काट ली।
पड़ोसियों का कहना है कि संजीव काफी गु्स्से वाला इंसान था। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह संजीव की पत्नी कमलेश फोन पर किसी से बात कर रही थी, जिस पर संजीव को काफी गुस्सा आ गया।
एक पड़ोसी का यह भी कहना है कि संजीव उस समय शराब के नशे में धुत था, जब उसने अपनी पत्नी की नाम काटी। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी का नाक इसलिए काट ली ताकि वह बदसूरत दिखे।
कमलेश के परिवार वालों ने संजीव के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। खबर मिलने तक यही बताया जा रहा था कि संजीव फरार है। पुलिस संजीव को खोजने की पूरी कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications