'लोग कहते थे मैं लड़के की तरह दिखती हूं, फ्लैट स्क्रीन': Ananya Panday का खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब युवा एक्ट्रेस और अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे को कई बार अपने पोस्ट को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, एक्ट्रेस के मुताबिक बचपन में भी लोग उन्हें लड़का बोलते हैं। अनन्या पांडे ने अब बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर बात की है, साथ ही उन्होंने अपने बचपन की बातें भी मीडिया से शेयर की हैं।

कई बार ट्रोल हो चुकी हैं अनन्या पांडे

कई बार ट्रोल हो चुकी हैं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे और ट्रोलर्स का काफी पुराना नाता है। एक्ट्रेस को ना सिर्फ उनके फिगर को लेकर बल्कि एक्टिंग स्किल्स को लेकर भी कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने इस मुश्किल दौर को लेकर बातचीत की है। अनन्या के मुताबिक उन्हें उनके पतले फिगर को लेकर भी ट्रोल किया जाता था। अपने एक इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने कई पर्सनल बातों का भी खुलासा किया है।

अनन्या पांडे को करना पड़ा था बॉडी शेमिंग का सामना

अनन्या पांडे को करना पड़ा था बॉडी शेमिंग का सामना

खुद को ट्रोल किए जाने पर अनन्या पांडे ने कहा, 'मुझे ठीक-ठीक तो याद नहीं लेकिन मेरे माता-पिता के साथ मेरी तस्वीरों को लेकर मैंने बहुत कुछ सुना है। उस समय मैं कलाकार नहीं थी, जब में अपने पैरेंट्स के साथ बाहर जाती थी तो लोग कहते थे मैं लड़के की तरह दिखती हूं, फ्लैट्सस्क्रीन जैसी बातें करते थे। जैसा कि मैंने बताया उस समय मैं बहुत पतली हुआ करती थी। उस समय मुझे लोगों की बातों से बहुत हर्ट होता था।'

अब नहीं पड़ता ऐसी बातों से फर्क

अब नहीं पड़ता ऐसी बातों से फर्क

अनन्या ने आगे कहा, जिस समय आप खुद पर आत्मविस्वास बना रहे होते हैं, खुद से प्यार कर रहे होते हैं तो ऐसी बातों से दुख होता है। ऐसा लगता है कि जैसे कोई नीचे खींच रहा है, हम खुद पर संदेह करना शुरू कर देते हैं। हालांकि अब मुझे ऐसा महसूस नहीं होता, क्योंकि मैं धीरे-धीरे उस मुकाम पर पहुंच रही हूं, जहां मैं सिर्फ खुद को स्वीकार करने पर ध्यान दे रही हूं।'

अनन्या और तारा ने एक साथ किया था डेब्यू

अनन्या और तारा ने एक साथ किया था डेब्यू

अनन्या पांडे का ये इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है, कई फैंस ने उनकी हिम्मत की तारीफ की है। आपको बता दें कि अनन्या पांडे ने साल 2019 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। अनन्या के अलावा एक्ट्रेस तारा सुतारिया की भी ये डेब्यू फिल्म थी। इस मूवी में एक्टर टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई।

यह भी पढ़ें: Bachchan Pandey: कानूनी पचड़े में फंसी अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे', शख्स ने दर्ज कराई शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+