BSF कैंप के पास रहने वालों ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कुछ अफसर बेचते हैं ईंधन और राशन

सीमा सुरक्षा बल के जवान तेज बहादुर यादव का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान तेज बहादुर यादव की ओर से खाने की गुणवत्ता के संबंध में जारी किए गए वीडियो से देश भर में हंगामा शुरू हो गया है। एक ओर BSF ने अपनी शुरूआती रिपोर्ट में इन सभी आरोपों को खारिज किया है दूसरी ओर मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। वहीं इसी मामले से जुड़ा एक और चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। BSF के कैंप्स के आस-पास रहने वाले कुछ लोगों ने दावा किया है कि कुछ अधिकारी उन्हें ईंधन और राशन, बाजार से आधे दाम पर मुहैया कराते हैं।

BSF कैंप के पास रहने वालों किया बड़ा खुलासा, कहा- कुछ अफसर बेचते हैं ईंधन और राशन

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक BSF जवान और जम्मू और कश्मीर स्थित श्रीनगर के हुमहमा BSF हेडक्वार्टर के आस पास रहने वाले लोगों ने दावा किा है कि यहां हवाई अड्डे के पास रहने वाले दुकानदार, BSF अधिकारियों की ओर सेबेंचे जाने वाले ईंधन के खरीददार हैं। अखबार के अनुसार नाम ना प्रकाशित किए जाने की शर्त पर एक BSF जवान ने बताया कि अधिकारी स्थानीय बाजार में राशन और खाने-पीने की चीजें बेंच देते हैं। सामान हम लोगों तक पहुंच नहीं पाता।
बताया कि हमारी राजमर्रा की जरूरत वाली चीजें भी नहीं मिल पाती और अधिकारी इन्हें एजेंट्स के जरिए बाजार में बेंच देते हैं। अखबार के अनुसार हमें बाजार से आधे दाम पर हुमहमा कैंप के कुछ अधिकारियों से डीजल और पेट्रोल मिल जाताहै। इसके साथ ही राशन में चावल, मसाला, दाल और रोजमर्रा की बाकी चीजें भी बहुत कम दाम पर मिल जाती हैं। इतना ही नहीं एक फर्नीचर डीलर ने चौंकाने वाला दावा करते हए कहा कि दफ्तर और बाकी जरूरत के फर्नीचर खरीदने के लिए आने वाले अधिकारी हमसे अच्छा-खासा कमीशन लेते हैं । उनका कमीशन हमारे लाभ से ज्यादा होता है। अधिकारी आते हैं, कमीशन लेकर फर्नीचर खरीद लेते हैं। कई बार उन्हें गुणवत्ता से भी कोई मतलब नहीं होता।
गौरतलब है कि वीडियो में तेज बहादुर ने इस सबके के लिए किसी भी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उनके मुताबिक भारत सरकार की ओर से उन्हें सभी वस्तुएं भेजी जाती हैं लेकिन अफसर इन सामानों को बेच देते हैं। जिसकी वजह उन्हें वो सभी चीजें नहीं मिल पाती हैं जैसा कि उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की जांच कराने की अपील की है। जवान ने बाकायदा वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी है। BSF जवान तेज बहादुर यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: जिस BSF जवान को अधिकारी बता रहे अनुशासनहीन, उसे गोल्ड मेडल समेत मिल चुका है 16 बार सम्मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+