सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए दुनियाभर में हुआ ऑनलाइन प्रोटेस्ट, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में है। सुशांत की मौत के बाद से ही इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद सुशांत के पिता ने पटना में शिकायत दर्ज करवाई और बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई आकर जांच शुरू की। लेकिन यहां बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस का सहयोग नहीं मिला तो बिहार सरकार ने केंद्र से मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने मान लिया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के लिए दुनियाभर में न्याय की मांग उठ रही है।

Recommended Video

    Sushant Case की दुनियाभर में गूंज, America में दिखे Actor को इंसाफ दिलाने के Poster | वनइंडिया हिंदी
    दूसरा ऑनलाइन प्रदर्शन किया गया

    दूसरा ऑनलाइन प्रदर्शन किया गया

    सुशांत को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को दूसरा ऑनलाइन प्रदर्शन किया गया। इस बार ये प्रदर्शन पहले से अलग रहा, जिसमें लोग काले कपड़े का इस्तेमाल करते दिखे। #Warriors4SSR के साथ किया जा रहा ये प्रदर्शन रात 8 बजे शुरू हुआ था। जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग की गई।

    22 जुलाई को हुआ था पहला प्रदर्शन

    22 जुलाई को हुआ था पहला प्रदर्शन

    इससे पहले सुशांत के लिए पहला ऑनलाइन प्रदर्शन 22 जुलाई को किया गया था। जिसमें लाखों लोगों ने सुशांत को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मोमबत्ती और दीये जलाए थे। वहीं इस दूसरे प्रदर्शन में सुशांत के फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी ने भी हिस्सा लिया।

    अंकिता लोखंडे ने लिया हिस्सा

    अंकिता लोखंडे ने लिया हिस्सा

    सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'हमें विश्वास है कि आप दोनों साथ हैं।' अंकिता के हाथ में सुशांत सिंह राजपूत की मां की तस्वीर दिखाई दी। अभिनेत्री जरीन खान ने सुशांत की तस्वीर पोस्ट करते हुए इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

    सुब्रमण्यम स्वामी ने लिया हिस्सा

    सुब्रमण्यम स्वामी ने लिया हिस्सा

    भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी प्लेकार्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसपर वॉरियर्स फॉर एसएसआर लिखा है। इसके अलावा सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्लेकार्ड पर लिखा है, 'हम जीतेंगे, लव यू भाई, भगवान हमारे साथ हैं।'

    काले कपड़े का इस्तेमाल करते दिखे लोग

    काले कपड़े का इस्तेमाल करते दिखे लोग

    वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस ऑनलाइन प्रदर्शन में शामिल होने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लोग काले कपड़े जैसे दुपट्टा, टाई और मफ्लर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल कैसे करना है, इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। प्रदर्शन में दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा लिया है।

    14 जून को हुआ था सुशांत का निधन

    14 जून को हुआ था सुशांत का निधन

    आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। रिया चक्रवर्ती को ईडी ने भी पूछताछ के लिए समन भेजा था। जिसके बाद रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई।

    सीबीआई करेगी अब आगे की जांच

    सीबीआई करेगी अब आगे की जांच

    सीबीआई की टीम ने भी बिहार पुलिस से जरूरी दस्तावेज ले लिए हैं। आपको बात दें रिया चक्रवर्ती, उसके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने, धोखाधड़ी करने और साजिश के तहत उनका पैसा एंठने का आरोप लगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+