दिल्ली में किरण या केजरीवाल, जानिए क्या कह रहा है पूरा इंडिया
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान हो चुके हैं, और अब एग्जिट पोल के परिणाम भी आने शुरू हो गये। पूरे चुनाव में मीडिया में आम आदमी पार्टी की लहर रही, जबकि जनता के बीच लोग भाजपा के भगवा रंग में रंगे हुए दिखाई दिये। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश के अलग-अलग भागों में रहने वाले लोग दिल्ली में किसे बहुमत मिलते देख रहे हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि वनइंडिया सबसे ज्यादा भारतीय भाषाओं में कंटेंट देने वाला सबसे बड़ा पोर्टल है, इसलिये हम आपके लिये लाये हैं वो सर्वे रिपोर्ट जो विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोगों से प्राप्त हुईं।
हिन्दी- हिन्दी भाषी जो अधिकांश उत्तर भारत से हैं, उनमें 36.24% फीसदी लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे। जबकि 63.76% ने किरण बेदी के हक में वोट दिया।
अंग्रेजी- आम आदमी पार्टी 43.53%, भाजपा 56.47%।

गुजराती- अरविंद केजरीवाल 17.76%, किरण बेदी 76.64%, अजय माकन 5.61%।

कन्नड़- अरविंद केजरीवाल 23.28%, किरण बेदी 74.23%, अजय माकन 2.5%।

मलायलम- अरविंद केजरीवाल 40.27%, किरण बेदी 59.73%।

तेलुगू- भाजपा 47.06%, आम आदमी पार्टी 49.02%, किसी को मेजॉरिटी नहीं आयेगा 3.92 प्रतिशत।

बांग्ला- किरण बेदी 70.59%, अरविंद केजरीवाल 23.53%, कांग्रेस 5.88%।

तमिल ने पूछा- दिल्ली में चुनाव हुए तो क्या आप आप पार्टी बहुमत ला पायेगी?

कतई नहीं 41.93%, हां हो सकता है वो जीत जायें 13.4%, बेकार हो गई है यह पार्टी 14.97%, हां इन्हें एक चांस देना चाहिये 13.12%, लेकिन केजरीवाल को मुख्यमंत्री नहीं बनायें 2.19%।












Click it and Unblock the Notifications