दिल्‍ली चुनाव: कपिल मिश्रा का फिर AAP पर वार, बोले- शाहीन बाग के साथ CM आवास भी खाली कराएगी जनता

नई दिल्‍ली। बीजेपी नेता और दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में उम्‍मीदवार कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। कपिल मिश्रा ने कहा है कि 'अगर AAP ने पांच साल में अस्पताल बनवाए होते, फ्लाईओवर बनवाए होते, कॉलेज बनवाए होते, सड़कें, स्कूल बनवाए होते तो AAP को शाहीन बाग बनाने की जरूरत ना पड़ती। अब जब AAP ने शाहीन बाग बना ही लिया है तो शाहीन बाग के साथ साथ मुख्यमंत्री निवास भी खाली करवाएंगे हम दिल्ली वाले।' आपको बता दें कि 'भारत-पाकिस्तान' वाले विवादित बयान के चलते चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा के 48 घंटे प्रचार पर रोक लगा दी थी।

दिल्‍ली चुनाव: कपिल मिश्रा का फिर AAP पर वार, बोले- शाहीन बाग के साथ CM आवास भी खाली कराएगी जनता

आपको बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन स्थल को विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने 'मिनी पाकिस्तान' करार दिया था। इससे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले मिश्रा ने कहा कि आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।

Recommended Video

    Delhi eletions 2020: Yogi adityanath Shaheen bagh सहित इन इलाकों में करेंगे रैली । Oneindia Hindi

    कपिल ने कहा कि शाहीन बाग धरना-प्रदर्शन के पीछे आम आदमी पार्टी का ही हाथ है। अमानतुल्लाह धरने के लिए गद्दे-पैसे मुहैया करवा रहे हैं। सिसोदिया कह रहे हैं कि मैं इनके साथ हूं। आप के कई नेता शाहीन बाग धरना प्रदर्शन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली चुनाव से तीन महीने पहले ही यहां हिंसा क्यों फैली? क्यों बसों को जलाया गया? क्यों शाहीन बाग में धरना-प्रदर्शन होने लगा। क्योंकि आप सरकार ने पांच साल में कोई काम ही नहीं किया। इसलिए शाहीन बाग जैसा मुद्दा बनाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+