सरकार को चंदा देने के बाद भी ब्लैक मनी लिस्ट में आ गया नाम
नई दिल्ली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में केंद्र सरकार की ओर से स्विस बैंकों में रखे काले धन से जुड़े जिन तीन लोगों के नामों का खुलासा किया गया है, उसके बाद अब खुद केंद्र सरकार की किरकिरी होने लगी है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक टिंबलो प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कांग्रेस के साथ ही साथ बीजेपी को भी चुनावों के दौरान चंदा दिया गया था।
टिंबलो ने बीजेपी को नौ और कांग्रेस को तीन बार चंदा दिया था। टिंबलो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की राधा टिंबलो की ओर से बीजेपी को एक करोड़ रुपए का चंदा
दिया गया था। वहीं कांग्रेस को कंपनी ने 65 लाख रुपए का चंदा दिया था।
कंपनी की ओर से पार्टियों को आखिरी बार चंदा वर्ष 2011-2012 में दिया गया था। गौरतलब है इसी वर्ष गोवा में विधानसभा चुनाव भी हुए थे। साफ है इस नए
खुलासे के बाद से सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications