500-1000 के नोट बंद होने के बाद गुजरात में लोग सोना खरीदने निकले
जानकारी के मुताबिक गुजरात के वडोदरा में सोने-चांदी की दुकानों के बाहर लंबी-लबी लाइनें लगी हुई हैं।
वडोदरा। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद पूरे देश में अफरातफरी का माहौल मचा हुआ है। लोगों के समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वो क्या करें?

गुजरात में लोग खरीद रहे सोना
एक तरफ एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में लोग इस खबर के आने के बाद लोग सोना खरीदने बाजार में पहुंच गए हैं।
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक गुजरात के वडोदरा में सोने-चांदी की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
देशभर में 8 नवंबर, 2016 की आधी रात से 500-1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद ऐसा हो रहा है। सोने-चांदी की दुकानों के बाहर बहुत भीड़ इकट्ठा है।












Click it and Unblock the Notifications