रामपुर और आजमगढ़ की जीत पर बोले जेपी नड्डा, यूपी की जनता ने दिखा दिया कि उन्हें पीएम मोदी पर है भरोसा

नई दिल्ली, जून 26। देश की तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी ने दो पर जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी की यह जीत उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुई है। इस जीत से बीजेपी काफी उत्साहित है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस शानदार जीत के लिए उत्तर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। जेपी नड्डा ने कहा है कि इस जीत से पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं में विश्वास करते हैं।

JP Nadda

क्या कहा जेपी नड्डा ने?

जेपी नड्डा ने ANI से बात करते हुए कहा है कि रामपुर और आजमगढ़ में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से पता चलता है कि राज्य के लोगों को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल्याणकारी योजनाओं में विश्वास है। मैं इस जीत के लिए उत्तर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।"

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि जिस तरह से लोग देश भर में भाजपा को वोट दे रहे हैं और हमें विजयी बना रहे हैं, उससे पता चलता है कि उनका पीएम मोदी पर अटूट विश्वास है। मैं मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और उनकी पूरी टीम को जीत पर बधाई देता हूं। यह लोगों की जीत है।

आपको बता दें कि आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दोनों सीटों पर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के उम्मीदवार असीम रजा को हराया है, जबकि आजमगढ़ में बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को मात दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+