Assembly Election Result: PM पर लोगों को भरोसा, बिना CM फेस घोषित किए भी जीत सकती है BJP- सुशील मोदी

Assembly Election Result: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि इस परिणाम ने फिर सिद्ध किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किये बिना भी चुनाव जीते जा सकते हैं। यह जीत ब्रांड मोदी पर जनता के विश्वास की विजय है।

मोदी मे कहा कि बिहार के लिए ये चुनाव परिणाम लालू-नीतीश राज की अंतिम विदाई के साफ संकेत हैं। नीतीश कुमार को बदलते समय की यह लिखावट पढ़ लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार से सहयोगी दल सबसे ज्यादा खुश होंगे। जदयू ने मध्यप्रदेश में अपनी औकात देख ली।उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।

 People have faith in the Prime Minister, BJP can win even without declaring CM face - Sushil Modi

सुशली मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2004 से भाजपा सत्ता में है और वहाँ अपने काम के बल पर पार्टी का पांचवीं बार जनादेश प्राप्त करना एक असाधारण उपलब्धि है। वहीं भारतीय जनता पार्टी, बिहार इकाइ के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी की गारंटी को माना, जनता ने सभी दूसरी राजनीतिक पार्टियों को नकारा।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ये झांकी है। अब बिहार बाकी है। पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 400 से ज्यादा सीटें जीत कर फिर से सत्ता पर काबिज़ होंगे। देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएगी। जनता ने विपक्षी पार्टी को आईना दिखा दिया है। वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इशारों इशारों में बिहार में भी जीत दर्ज करने का दावा कर दिया है।

बिहार BJP विधायक और छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह-प्रभारी नितिन नबीन ने विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को एहसास हो गया है कि कांग्रेस सरकार भ्रष्ट है और उन्होंने लोगों को धोखा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+