बेंगलुरू में 2 BHK का रेंट और डिपॉजिट सुन भड़के लोग, बोले- तो क्‍या अपने अंग बेच दें

आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु शहर में घर का किराया पिछले दिनों तेजी से बढ़ा है। यहां रहने वाले लोगों के लिए घर किराए पर लेना या खरीदना एक बड़ी आर्थिक चुनौती बन चुका है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक महिला की पोस्‍ट को देख भड़क उठे है और बेंगलुरू में आसमान छूते किराए पर बहस छिड़ गई है।

बेंगलुरू में 2 BHK का 43 हजार किराया और ढाई लाख डिपाजिट सुनकर लोग फ्लैट मालिक पर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। इस पोस्‍ट को देखकर बेंगलुरू के लोग अचंभित भी हैं।

2 bhk

महिला ने लिखी ये पोस्‍ट, मचा बवाल

दरअसल, ये पोस्‍ट बेंगलुरू की लीशा अग्रवाल नाम की महिला ने शेयर की है। जिसमें उन्‍होंने लिखा है कि वो अपने कोरमंगला स्थित 2BHK से बाहर जा रही है और इसमें घर में रहने के लिए किराएदार तहाश रही है। जिसका किराया 43k है, डिपॉजिट धनराशि 2.5 लाख है। इसके साथ महिला ने अपने घर की तस्‍वीरें भी शेयर की हैं।

किराया और डिपॉजिट सुन चौंके लोग

एक्‍स पर ये पोस्‍ट वायरल हो रही है और 1.4 लाख से ज़्यादा बार इस पोस्‍ट को देखा जा चुका है और 500 से अधिक लाइक्‍स इस पोस्‍ट को मिल चुके हैं। लोग 2 बीएसके का किरया और डिपॉजिट सुनकर आश्चर्यचकित हैं।

अंग बेचना शुरू कर देना चाहिए

महिला की पोस्‍ट पर एक शख्‍स ने मजाकिया अंदाज में लिखा "अच्छा घर, लेकिन कोरमंगला में घर के लिए 2.5 लाख डिपॉज़िट? इसके लिए ब्लैक मार्केट में अंग बेचना शुरू कर देना चाहिए।" वहीं दूसरे ने लिखा "2.5 लाख डिपॉज़िट, मज़ाक है क्या BLR सिटी। एक अन्‍य यूजर ने लिखा "2bhk के लिए 43k किराया पागलपन है।"

बेंगलुरू में उबर के किराये की पोस्‍ट पहले हुई थी वायरल

बता दें इससे पहले एक यूजर ने बेंगलुरू में उबर पर आने वाले खर्च को साझा किया था अधिक था। उसने X पर पोस्ट लिखी थी जिसमें उसने लिखा था "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे उबर खर्च बेंगलुरु में किराए पर खर्च की जाने वाली राशि के आधे से भी अधिक हैं। मेरे लिए, यह CRED द्वारा अब तक की सबसे उपयोगी सुविधा है!" यूजर ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था जिसमें 74 उबर ट्रांजेक्शन कुल 16,600 रुपये दिखाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+