भारत-बांग्लादेश सीमा पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए बांग्लादेशी, लगाए नारे, जीरो प्वाइंट पर बीएसएफ ने रोका
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद वहां फैली हिंसा के बीच वहां अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। बांग्लादेश के मौजूदा हालात के बीच भारत- बांग्लादेश सीमा पर शुक्रवार को एक बार फिर टेंशन देखने को मिली। बड़ी संख्या में बांग्लादेश के लोग बार्डर पर इकट्ठा हुए और भारत के खिलाफ जमकर नारेबाजी लगाई। हालांकि जीरो प्वाइअंट पर उन्हें बीएसएफ के जवानों ने रोक लिया।

एएनआई न्यूज एजेंसी ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारत-बांग्लादेश बार्डर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए नजर आ रहे हैं और उत्पात मचाते हुए उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं और बीएसएफ के जवान उन्हें रोकते हुए नजर आ रहे हैं।
बांग्लादेश में राजनीतिक संकट और हिंसा के बीच पड़ोसी देश से बड़ी संख्या में लोग भारत-बांग्लादेश सीमा पर एकत्र हुए हैं। उसका जो वीडियो शेयर किया गया हैं वो पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के सीतलकुची में पथनटुली का है।
बता दें, मोदी सरकार ने 'बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन कर दिया।
सीमा पर सुबह से ही एकत्र हो रहे थे बांग्लादेशी
बता दें बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू भारत में प्रवेश की उम्मीद में बंगाल सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ के पास जमा हो गए हैं। वे शुक्रवार सुबह से ही गैबंडा जिले के गेंडुगुरी और दैखवा गांवों में डटे हुए हैं। इस बीच, कूचबिहार के शीतलकुची के पथनतुली गांव में स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए थे।
मोदी सरकार ने गठित की समिति
बता दें बांग्लादेश में हो रही हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदुओं को प्रदर्शनकारियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भारत-बांग्लादेश सीमा की निगरानी के लिए एक समिति बनाई गई है। यह समिति बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
बीएसफ ने बढ़ाई चौकसी
बीएसएफ ने सीमा पर अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। 157 बटालियन के जवान किसी भी अवैध सीमा पार को रोकने के लिए इलाके में सक्रिय रूप से गश्त कर रहे हैं। इस स्थिति की निगरानी करने वाली समिति का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान के एडीजी कर रहे हैं और इसमें बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय और भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हैं।
इससे पहले जलपाईगुड़ी सीमा पर एकत्र हुए थे
इससे पहले हज़ारों बांग्लादेशी हिंदू पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एकत्र हुए थे। उन्होंने भारत में घुसने की कोशिश की लेकिन सतकुरा सीमा पर बीएसएफ ने उन्हें रोक दिया। इस घटना के बाद, बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी और बिना बाड़ वाले इलाकों में अस्थायी बाड़ लगा दी।
ये भी पढ़ें-बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर नजर रखने के लिए बनाई समिति












Click it and Unblock the Notifications