नोट बैन होने से देशभर के एटीएम ने किया लोगों को परेशान, पुलिस कर रही काबू

भले ही पीएम मोदी ने 11 नवंबर से एटीएम के सुचारू रूप से काम करने की घोषणा की थी, लेकिन इस समय देशभर के बहुत सारे एटीएम या तो खाली पड़े हैं या फिर बंद हैं।

नई दिल्ली। जहां एक ओर पीएम मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के अहम कदम की अधिकतर लोग सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश भर में लोगों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने नोटों को बैन करने की घोषणा के साथ ही यह भी कहा था कि 10 नवंबर से सभी बैंकों में पैसे बदले जा सकेंगे और 11 नवंबर से सभी एटीएम से पैसे निकाले जा सकेंगे।

atm6

भले ही पीएम मोदी की उस घोषणा ने देश भर के लोगों के दिल जीत लिया हो, लेकिन अब देशभर के बहुत सारे एटीएम या तो खाली पड़े हैं या फिर बंद। जहां पैसा है, वहां इतनी लंबी कतार लगी है कि लाइन में लगे व्यक्ति को यह भी नहीं पता कि उसका नंबर आ भी पाएगा या पैसा पहले ही खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं देशभर में किस-किस तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं लोग।

SBI का बुरा हाल

फिल्म निर्माता-निर्देशक विनोद कापड़ी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है- आप अंदाजा लगाइए कि जब SBI के पास पैसा नहीं आया है और वो भी मुंबई में, तो सोचिए कि बेगूसराय, बरेली, बदायूँ, रीवा, दतिया, ओरछा का क्या हाल होगा?

कुछ लोगों ने उन्हें रिप्लाई करके यह भी कहा है कि बरेली, बदायूं, रावतभाटा और राजधानी दिल्ली जैसी जगहों पर भी लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रावतभाटा से तो लोग 50 किलोमीटर दूर कोटा जाकर एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो भी लंबी-लंबी लाइनें लगाकर

दिल्ली में भी कई जगहों पर लोगों को एटीएम से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

atm5

कुछ जगहों पर एटीएम के बाहर लग रही भीड़ को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स भी लगा दी गई है। हालांकि, लोगों को रही परेशानी पर अमित शाह ने कहा है कि पुराने नोटों का वजह और आकार नए नोटों से वजन और आकार से अलग था, इसकी वजह से कई एटीएम मशीनों में कैश नहीं डाला जा सका है और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

एटीएम में पैसे न होने से तो लोग परेशान हैं ही, वहां पर भी लोग परेशान हैं, जहां पर पैसे हैं। जिन एटीएम में पैसे हैं, वहां पर इतनी लंबी लाइन लगी है, जितनी चुनाव के समय वोट देने के लिए भी नहीं लगती है।

पहाड़गंज में एटीएम के बाहर इस तरह का माहौल है।

atm4

लखनऊ में भी एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

atm3

दिल्ली में कैनरा बैंक के सामने भी भारी भीड़ जमा है। अब तो लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस भी लगानी पड़ रही है।

atm2
ATM
atm7
atm8
atm9
atm10
atm11
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+