'लोग गलत करते हैं लेकिन उन्हें सुधारा जा सकता है', 'काली' पर TMC सांसद की टिप्पणी के बाद सीएम ममता बनर्जी
नई दिल्ली, 07 जुलाई। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' पर टिप्पणी से खुद अलग करने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपनी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बचाव में आ गई हैं। वहीं इससे पहले महुआ मोइत्रा ने अपनी टिप्पणी पर अड़ियल रुख अख्तियार किया था। बुधवार को उन्होंने बीजेपी को अपने बयान को गलत साबित करने की चुनौती दी थी।

Recommended Video
देश में डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विरोध के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी से तृणमूल कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया था। जबकि पार्टी और सांसद मोइत्रा का इससे पीछा नहीं छूट रहा। ऐसे में टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सांसद महुआ मोइत्रा के बचाव करने सामने आईं। उन्होंने कहा कि लोक गलितियां करते हैं हैं लेकिन उन्हें सुधारा भी जा सकता है।
वहीं इससे पहले बुधवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी को यह साबित करने की चुनौती दी कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वह गलत है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा 'लोग गलती करते हैं लेकिन उन्हें सुधारा जा सकता है'। गुरुवार के सीएम ममता बनर्जी कोलकाता में छात्रों के क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सांसद मोइत्रा का नाम लिए बिना कहा 'हम काम करते समय गलतियां करते हैं, लेकिन उन्हें ठीक किया जा सकता है। कुछ लोग सभी अच्छे काम नहीं देखते हैं और अचानक चिल्लाना शुरू कर देते हैं। नकारात्मकता हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करती है, इसलिए सकारात्मक सोचें।'
बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मोइत्रा देवी काली पर अपनी टिप्पणियों के लिए कई शिकायतों का सामना कर रही हैं। इससे पहले बुधवार को मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी को यह साबित करने की चुनौती दी कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वह गलत है। मोइत्रा ने कहा कि मैं ऐसे भारत में नहीं रहना चाहता जहां हिंदू धर्म के बारे में भाजपा का एकात्मक पितृसत्तात्मक ब्राह्मणवादी दृष्टिकोण प्रबल होगा और हममें से बाकी लोग धर्म के इर्द-गिर्द घूमेंगे। मैं मरते दम तक इसका बचाव करूंगी। मामले में भोपाल में मोइत्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications