एक हजार के नोट पर डा. एपीजे अब्दुल कलाम होंगे!
बैंगलुरू। एक हजार के नोट पर छप सकते हैं डॉ. कलाम लेकिन ऐसा तभी संभव है, अगर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह अभियान दिल्ली की सड़कों से होते हुए सदन तक पहुंचे।
अगर ऐसा हो गया, तो भविष्य में हम महात्मा गांधी के साथ-साथ एपीजे अब्दुल कलाम ने हजार के नोट पर देख सकेंगे।हालांकि अभी अभियान की महज एक शुरुआत है, जो सोशल मीडिया पर अंकुरित हुई है।
कलाम के नाम से विश्वविद्यालय
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय यानी यूपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी की तर्ज पर केरल के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को संबद्ध करने के लिये वहां सरकारी खर्च पर प्राविधिक विश्वविद्यालय का निर्माण चल रहा है। डा. कलाम के निधन के बाद केरल के लोगों ने सोशलमीडिया के जरिये एक वोटिंग अभियान शुरू किया है, जिसमें केरल की टेक्निकल यूनिवर्सिटी का नाम डा. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी रखने की मांग है।














Click it and Unblock the Notifications