60 पार लोगों को लगेगी कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज, एक्‍सपर्ट से जानें किन बातों का रखना होगा ख्‍याल

नई दिल्‍ली, 31 दिसंबर। विश्‍व भर में कोरोना वाररस के साथ नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना और आमिक्रॉन के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। डब्लूएचओ ने इसे कोरोना की सुनामी का नाम दिया है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार ये भारत में कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह पर केंद्र सरकार ने 60 पार लोगों को 10 जनवरी से वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज लगवाने जा रही है। 60 की उम्र पार लोगों को बूस्‍टर डोज लगवाने से पहले किस बात का ध्‍यान रखना चाहिए और अगर कोरोना वैक्‍सीन के दूसरे टीके और बूस्‍टर डोज में कितना गैप होना चाहिए? आइए जानते हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: Telangana में Corona विस्फोट, इस कॉलेज के 25 छात्र कोरोना संक्रमित | वनइंडिया हिंदी

    किसे लगाई जाएगी कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज

    किसे लगाई जाएगी कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज

    पीएम मोदी ने वैक्सीन की तीसरी 'प्राक्‍शन डोज' (बूस्टर) को लगवाने की घोषणा की। जो 10 जनवरी से शुरू होने वाली है। सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, सबसे पहले 60 साल से अधिक के लोगों को जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जायेगी। जिनमें नागरिक जिनमें हृदय रोग, शुगर, गुर्दे की बीमारी (डायलिसिस पर लोग), स्टेम सेल प्रत्यारोपण, सिरोसिस, कैंसर, सिकल सेल रोग समेत अन्‍य मरीज शामिल हैं। इसके अलावा जिनका इम्‍युनिटी पॉवर किसी बीमारी के कारण कमजोर है उन्‍हें बूस्‍टर डोज देने की सलाह दी गई है।

    किसी भी तरह का सर्टिफिकेट नहीं देना होगा

    किसी भी तरह का सर्टिफिकेट नहीं देना होगा

    सरकार ने पहले दिए आदेश में संसोधन करते हुए अब 60 साल से ऊपर के लोगों को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है कि उन्‍हें बूस्टर डोज लगवाने के लिए किसी भी तरह का सर्टिफिकेट नहीं देना होगा। हालांकि स्वास्थ मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ऐसे लोग वैक्सीन लगाने के पहले अपने डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं।

    वैक्‍सीन की दूसरी डोज के बाद कब लगवानी चाहिए बूस्‍टर खुराक

    वैक्‍सीन की दूसरी डोज के बाद कब लगवानी चाहिए बूस्‍टर खुराक

    दूसरी वैक्‍सीन लगने के 9 महीने बाद ही बूस्‍टर डोज लगवाना चाहिए
    वृद्ध रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर अभिषेक शुक्‍ला के अनुसार 60 साल से अधिक आयु के लोगों की कुल आबादी के करीब 30 प्रतिशत लोगों को ये बूस्‍टर डोज दी जाएगी। उन्‍होंने कहा बुजुर्गों को वैक्सीन के दूसरे डोज लेने के बाद 9 महीने या 39 हफ्ते पूरे होने का समय पूरा करना होगा। यानी कि दूसरी डोज लगवाने के बाद 9 महीने बाद ही बूस्‍टर डोज लगवाना बेहतर होगा।

    बूस्‍टर डोज में कौन सी वैक्‍सीन लगवानी चाहिए

    बूस्‍टर डोज में कौन सी वैक्‍सीन लगवानी चाहिए

    डॉक्‍टर अभिषेक शुक्‍ला ने बताया कि 60 पार लोग जिनको वैक्‍सीन की दूसरी डोज लगे 39 सप्‍ताह पूरे हो चुके हैं वो नजदीकी वैक्‍सीन सेंटर में जाकर वो ही ब्रैंड की वैक्‍सीन लगवा सकते हैं जो उन्‍होंने पहले दो बार लगवाई है। वैक्‍सीन लगवाने से पहले ये ध्‍यान रखना होगा कि उन्‍हें बुखार या जुकाम या पेट खराब होने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। वहीं बूस्‍टर डोज लगवाने के बाद भी वो ही सावधानियां बरतनी होगी जैसी पहली और दूसरी वैक्‍सीन डोज लगवाने के लिए बरती गई थी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+