Pegasus Row: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा - 'हमें पता है, आपके फोन में वो क्या पढ़ रहे हैं'
नई दिल्ली, 19 जुलाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने Pegasus सॉफ्टवेयर मामले को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया है कि ' हम जानते हैं कि वो क्या पढ़ रहे हैं, जो भी आपके फोन में है'। मालूम हो कि राहुल गांधी ने ये ट्वीट इसलिए किया है क्योंकि फ्रांस की संस्था Forbidden Stories और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मिलकर खुलासा किया है कि इजरायली कंपनी NSO के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए दुनिया भर की सरकारें पत्रकारों, कानूनविदों और नेताओं की जासूसी करा रही हैं और इनसभी के फोन को टैप करवा रही हैं।
Recommended Video

सरकार ने रिपोर्ट को बताया बकवास
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारत सरकार की ओर से इसपर आधिकारिक बयान जारी करके इसे सिरे से खारिज किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि किसी के भी फोन को अनाधिकृत तरीके से लोगों के फोन को टैप नहीं किया गया है। रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है और यह तथ्य से दूर और बकवास है।

सरकार नहीं भाग सकती: आनंद शर्मा
राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि ये मामला काफी गंभीर है, ये निजता पर हमला है। सरकार इस गंभीर मुद्दे से भाग नहीं सकती है और ना ही इतना कहकर बच सकती है कि उसे इन मामलों में चीजों को वेरिफाई करना होगा। उसे इस बात का जवाब देना होगा कि वो कौन सी एजेसिंया हैं, जो पेगासस लेकर आईं और उन्हें मालवेयर मिला। ये गंभीर मुद्दा है और सरकार को इस बारे में जवाब देना ही होगा। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है, हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। मालूम हो कि कांग्रेस के अलावा राजद सांसद मनोज झा, AAP सांसद संजय सिंह समेत अन्य कई सांसदों द्वारा सदन में इस विषय पर चर्चा की मांग की गई है।

'पेगासस' की लिस्ट में 40 भारतीय नाम
आपको बता दें कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडिया के करीब 300 लोगों के फोन टैप किए गए हैं, पहली लिस्ट पत्रकारों की निकली है, जिसमें 40 भारतीय नाम हैं। बता दें कि पेगासस एक मैलवेयर है जो एंड्रॉइड डिवाइस को हैक करके फोन के सारे मैसेज और ईमेल को पढ़ लेता है।












Click it and Unblock the Notifications