कोरोना काल में भी पर्यावरण संरक्षण में जुटे पीपल बाबा, जारी है पेड़ों का लगाने का सिलसिला
नई दिल्ली: पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। अब तक देश में 1.39 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन का ऐलान कर रखा है, जिस वजह से सभी कामकाज ठप हैं। वहीं दूसरी ओर पीपल बाबा की टीम पर्यावरण संरक्षण के काम में लगी हुई है। वो अपनी टीम के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पेड़ लगा रहे हैं।

Give me Trees Trust के संस्थापक प्रेम परिवर्तन (पीपल बाबा) के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से औद्योगिक गतिविधियां बंद हैं। जिस वजह से प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। ऐसे में हम पेड़ लगाकर अपने पर्यावरण को हरा भरा बना सकते है। उनके मुताबिक कोरोना महामारी के दौर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इस महामारी से बचने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इस समय हर एक नागरिक सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करते हुए अगर एक-एक पेड़ लगाये और कुछ दिनों तक उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में भारत को स्वच्छ पर्यावरण देने की दिशा में एक बड़ी पूंजी का निर्माण हो सकता है | इस कोरोना काल में भी पीपल बाबा और उनकी टीम सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करते हुए अपने पेड़ लगाओ अभियान में जुटी हुई है। पीपल बाबा के मुताबिक जैसे कोरोना योद्धा लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं, वैसे ही हमारे पर्यावरण योद्धाओं ने अपने कार्य को जारी रखने का फैसला किया है।

अर्थव्यवस्था के लिए भी पेड़ जरूरी
पीपल बाबा के मुताबिक पेड़ अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। पेड़ लकड़ी, फल, फूल, औषधि, उद्योगों के लिए कच्चे माल का जरिया हैं। इसके साथ-साथ पेड़ अपने जीवन काल में लाखों लोगों को ऑक्सीजन देते हैं। उद्योगों से हमारे वातावरण में जो गंदगी (CO2) आती है, उसे पेड़ अवशोषित करके बदले में ऑक्सीजन होते हैं। उन्होंने कहा कि ये पेड़ भगवान शिव के साक्षात प्रतिबिम्ब हैं, जो सृष्टि को बचाने के लिए बिष (जहर) का वहन करते हैं।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications