जम्मू-कश्मीर मसला: PDP सांसदों ने की संविधान फाड़ने की कोशिश, सदन से निकाले गए
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर पर बहुत बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने संकल्प राज्यसभा में पेश किया है। इसके अलावा राज्यसभा में अमित शाह ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को पेश किया है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दिया गया है। अब जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश होंगे। राज्यसभा में अमित शाह के बयान के बाद हंगामा जारी है। सभापति वेंकैया नायडू ने पीडीपी के मिर फयाज और नजीर अहमद को सदन से बाहर जाने को कहा। दोनों ने संविधान फाड़ने की कोशिश की थी।

सदन में पीडीपी सांसदों ने अपने कपड़े फाड़ दिए हैं और सभापति ने उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा। गुलाम नबी आजाद वहीं धरने पर बैठ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications