जम्‍मू-कश्मीर विधानसभा में विधायक ने मार्शल को जड़ा चाटा

PDP MLA Syed Bashir Ahmed slaps marshal inside Jammu and Kashmir Assembly
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में बुधवार को अराजकता की स्थिति देखी गई। यहां सदन में विपक्षी पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक ने एक मार्शल को थप्पड़ जड़ दिया। पीडीपी विधायकों ने बुधवार को विधानसभा में राज्य सरकार पर यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व मंत्री को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और नारेबाजी की। आरोपी मंत्री के खिलाफ श्रीनगर में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज है।

पीडीपी विधायकों ने आरोप लगाया कि मंत्री के खिलाफ मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित रूप से उच्च अधिकारियों ने बदल दिया। शोर-शराबे को देखते हुए विधासभा अध्यक्ष मुबारक गुल ने हंगामा कर रहे पीडीपी विधायक सैयद बशीर अहमद को हटाने का मार्शलों को आदेश दिया। अहमद दक्षिण कश्मीर राजपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मार्शल जब उन्हें हटा रहे थे तभी उन्होंने उनमें से एक मार्शल को तमाचा लगाकर सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया। इसके बाद माहौल पूरी तरह अराजक हो गया। पीडीपी विधायकों ने शहर में स्थित कश्मीरी पंडितों के एक शिविर में राशन की अनुपलब्धता का भी मुद्दा उठाया। बाद में पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य राज्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विधानसभा से बहिर्गमन कर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+