PDP विधायक के विवादित बोल, 'कश्मीर में मरने वाले आतंकवादी हमारे भाई और शहीद हैं'
Recommended Video

जम्मू। जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस दौरान सत्तारूढ़ पार्टी पीडीपी के एक एमएलए ने आंतकियों से जुड़ा विवादित बयान दिया है। PDP विधायक ऐजाज़ अहमद मीर ने कहा कि, कश्मीर में जो आतंकवादी मरते हैं, वे शहीद हैं। वे हमारे भाई हैं और कुछ तो नाबालिग हैं जिन्हें यह भी नहीं पता के क्या कर रहे हैं। ऐजाज़ अहमद यहीं नहीं रुके।

उन्होंने आगे कहा कि, हमें आतंकवादियों के मारे जाने पर जश्न नहीं मनाना चाहिए। यह हमारी सामूहिक असफलता है। सुरक्षाबलों के शहीद होने पर भी हमें दुख होता है। हमें जवानों और आतंकवादियों के माता-पिता से संवेदना रखनी चाहिए। विधायक ऐजाज़ अहमद मीर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, आतंकी और अलगाववादी कश्मीर, कश्मीरियत, विकास और शांति के दुश्मन हैं। वे किसी के भाई कैसे हो सकते हैं।
आपको बता दें कि बुधवार को जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा में कश्मीर के लोगों से पूछा था कि, 'हम जम्मू-कश्मीर और देश के संविधान को ही नहीं मानते तो किसको मानते हैं? फिर आपको मिलने वाला क्या है? कहां से मिलेगा?' इसके जबाव में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, 'जम्मू-कश्मीर के जो भी लोग हैं, उनके लिए मैं आज ये बात रेकॉर्ड पर लाना चाहती हूं। मैं बता देना चाहती हूं कि जो भी मिलेगा वह इसी मुल्क से मिलेगा और कहीं से कुछ भी नहीं मिलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications