Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Google प्ले स्टोर से हटने के बाद क्या मोबाइल फोन में बंद हो जाएगा Paytm, जानिए

गूगल प्ले स्टोर हटने के बाद क्या मोबाइल फोन में बंद हो जाएगा पेटीएम ऐप, जानिए इसका जवाब

नई दिल्ली: गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) ने भारत के पेमेंट ऐप पेटीएम (Paytm)को हटा दिया है। गूगल प्ले स्टोर से हटने के बाद अब नए यूजर पेटीएम ऐप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपके मन में ये सवाल आना स्वाभाविक है कि अगर आपके मोबाइल फोन में पहले पेटीएम ऐप मौजूद है तो क्या आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं। तो इसका जवाब है हां। यानी अगर आपके पास पहले से फोन में पेटीएम ऐप है तो आप उसका पहले जैसा ही इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल ने पेटीएम को नीतियों के उल्लंघन करने के आरोप में प्ले स्टोर से हटाया है।

Recommended Video

    Google App Store से हटा Paytm, जानें आपके जमा पैसों का क्या होगा | Play Store | वनइंडिया हिंदी
    Paytm ने पूरे मामले पर क्या कहा?

    Paytm ने पूरे मामले पर क्या कहा?

    गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटाए जाने के बाद पेटीएम ने ट्वीट कर बताया है कि पेटीएम ऐप डाउनलोड या अपडेट करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी तौर से बंद है। लेकिन हम बहुत जल्द वापसी करेंगे। आपके सभी पैसें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पेटीएम ने कहा जिन लोगों के पास पहले से Paytm ऐप डाउनलोड है, वह इसका इस्तेमाल सामान्य रूप से कर सकते हैं।

    Apple App Store पर मौजूद है Paytm

    Apple App Store पर मौजूद है Paytm

    अगर आप आईफोन (iphone) यूजर्स हैं तो आपके लिए ये चितां की बात बिल्कुल नहीं है, क्योंकि ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) पर पेटीएन ऐप मौजूद है।

    इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करने पर पेटीएम से जुड़े अन्य ऐप्स मौजूद हैं। जिसमें Paytm money, Paytm Mall और Paytm for business शामिल है।

    जानिए क्यों Google ने Paytm को प्ले स्टोर से हटाया

    जानिए क्यों Google ने Paytm को प्ले स्टोर से हटाया

    गूगल ने पेटीएम को गैंबलिंग (यानी फीक्सिंग या जुआ खेलने वाले ऐप) से जुड़ी उसकी नीतियों का उल्लंघन करने के आरोप में प्ले स्टोर से हटाया है। गूगल ने कहा है कि हम प्ले स्टोर पर भारत में ऑनलाइन कैसिनो और खेलों पर सट्टेबाजी कराने वाले ऐप्स को इजाजत नहीं दे सकते हैं।

    गूगल ने कहा है कि हम किसी भी ऐसे ऐप का समर्थन नहीं करते हैं जो किसी उपभोक्ता को किसी दूसरी वेबसाइट पर ले जाता हो और पैसे जीतने के प्रेरित करता हो। ये गूगल नीतियों के खिलाफ है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+