VIDEO: तनुश्री दत्ता का सपोर्ट करने पर अनुराग कश्यप पर भड़की ये एक्ट्रेस, लगाई लताड़

नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता को डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सपोर्ट किया था। अब इस कारण एक फिल्म एक्ट्रेस उनपर भड़क गई हैं। एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने तनुश्री का सपोर्ट करने के लिए अनुराग कश्यप को लताड़ लगाई है।

Anurag Kashyap

नई दिल्ली। नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता को डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सपोर्ट किया था। अब इस कारण एक फिल्म एक्ट्रेस उनपर भड़क गई हैं। एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने तनुश्री का सपोर्ट करने के लिए अनुराग कश्यप को लताड़ लगाई है। अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर तनुश्री दत्ता को सपोर्ट किया था और कहा था कि उनको लेकर सभी तरह के कयास खत्म हो जाने चाहिए क्योंकि वहां चश्मदीद भी मौजूद थे जिन्होंने देखा कि तनुश्री के साथ क्या हुआ था।

'मुझे मानसिक रूप से बीमार बताया था'

'मुझे मानसिक रूप से बीमार बताया था'

तनुश्री दत्ता को सपोर्ट करने पर पायल रोहतगी उनपर भड़क गईं। एक रिपोर्ट के अनुसार रोहतगी ने बताया कि साल 2011 में 'शंघाई' फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था, जहां फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने रोल के बहाने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी। पायल ने बताया कि उन्होंने जब इसकी शिकायत अनुराग कश्यप और सुधीर मिश्रा से कीतो उन्होंने पायल को मानसिक रूप से बीमार कह दिया।

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए हैं आरोप

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए हैं आरोप

पायल ने कहा कि तब ऐसा करने वाले अनुराग अब तनुश्री का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर बोलते हुए पायल ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री का नाम आने के बाद उन्हें ये मामल राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर साल 2008 में भी आरोप लगाया था, लेकिन तब उन्हें इंडस्ट्री का सपोर्ट नहीं मिला था।

बॉलीवुड सितारों ने किया तनुश्री को सपोर्ट

बॉलीवुड सितारों ने किया तनुश्री को सपोर्ट

10 साल बाद उन्होंने फिर से इंडस्ट्री की काली सच्चाई लोगों से बयां की। तनुश्री के खुलासे का बाद जैनिस सिकेरिया और शाइली शेट्टी ने भी एक्ट्रेस की बात का समर्थन करते हुए बताया कि 10 साल पहले सेट पर वही हुआ था जो तनुश्री कह रही हैं। तनुश्री को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सपोर्ट किया है। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, अनुराग कश्यप और परीणीति चोपड़ा जैसे सितारे तनुश्री के साथ खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+