Yes Bank पर ट्वीट कर ट्रोल हुई पायल रोहतगी, कहा- बैंक में फंसा पापा का पैसा
Yes Bank पर ट्वीट कर ट्रोल हुई पायल रोहतगी, कहा- बैंक में फंसा पापा का पैसा
नई दिल्ली। अक्सर अपने ट्वीट और सोशल मीडिया पर वीडियोज की वजह से विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। अपने ट्वीट की वजह से पायल को लोगों ने ट्वीटर पर ट्रोल कर लिया। Yes Bank पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा लगाए रोक पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया। पायल ने पीएम मोदी से इस रोक को हटाने की मांग की, लेकिन अपने इस ट्वीट को लेकर पायल लोगों के निशाने पर आ गई। पायल ने लिखा कि-' राम राम जी..यस बैंक को चालू रखा जाए। मेरा पापा का पैसा फंस गया है।'

उन्होंने पीएमओ को टैग करते हुए इस प्रतिबंद्ध को हटाने की मांग की। हालांकि लोगों ने पायल को निशाने पर ले लिया। ट्रोलर्स ने पायल के ट्वीट पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर लिया। पायल ने थोड़ी देर में ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और उसे एडिट करते हुए दूसरा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता के पैसा फंसने की बात को हटा दिया। ट्रोलर्स इतने पर भी नहीं रुके।
Recommended Video

उन्होंने पायल के पहले वाले ट्वीट का स्क्रीनशर्ट शेयर कर उसने सवाल पूछना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें मोदी भर्त बताकर ट्रोल किया। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Yes बैंक से निकासी की लिमिट को तय कर दिया है। आरबीआई ने यस बैंक से अधिकतम निकासी की लिमिट 50000 रुपए कर दी है। कर्ज के बोझ तले यस बैंक की दशा को देखते हुए रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है। बैंक ने इसे 3 अप्रैल तक के लिए जारी रखा है।












Click it and Unblock the Notifications