अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोतीलाल नेहरू पर बनाया था अश्लील वीडियो
Recommended Video
नई दिल्ली। बिग बॉस फेम और अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाली मॉडल-अभिनेत्री पायल रोहतगी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, उन्हें राजस्थान पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है, पायल ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है, आपको बता दें कि पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से अरेस्ट किया है।

पायल रोहतगी अरेस्ट
पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है, जिसे मैंने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था, अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है'. इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट को टैग किया है।
'स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू का बनाया था वीडियो'
मालूम हो कि कुछ वक्त पहले बॉलीवुडअभिनेत्री और बिग बॉस फेम पायल रोहतगी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान सीएम कार्यालय पर दबाव डालकर उसके खिलाफ कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया था।
प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा
राजस्थान प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने 2 अक्टूबर 2019 को सदर पुलिस थाने में शिकायत की थी कि पायल रोहतगी ने फेसबुक और ट्विटर पर स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू की धर्मपत्नी और उनके परिवार पर अश्लील व धर्मविरोधी टिप्पणी की है। इस पर बूंदी पुलिस ने पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया था।

मैं वीर सावरकर को मानती हूं : पायल रोहतगी
जिसके बाद पायल रोहतगी ने ट्वीट किया था कि मेरे वकील जो इस एफआईआर को समझने की कोशिश कर रहे हैं, वो कानूनी रूप से जो तरीका सही होगा वैसे ही काम करेंगे। परंतु एक बात है कि एफआईआर में पुलिस जो आरोप और धाराएं लगाई हैं वो अलग है और यह एक साज़िश है मेरे ख़िलाफ़।












Click it and Unblock the Notifications