वारिस पठान के '15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी' बयान का रंगोली चंदेल और पायल रोहतगी ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता वारिस पठान अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। वारिस पठान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं, 'देश में हम मुसलमान केवल 15 करोड़ हैं, लेकिन अगर हम सड़क पर उतर आएं तो 100 करोड़ की आबादी पर भारी पड़ेंगे।' उनके इस बयान का काफी विरोध किया जा रहा है।

'इस मदरसा पास को आजादी चाहिए'

'इस मदरसा पास को आजादी चाहिए'

वारिस पठान के बयान पर अब बॉलीवुड की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। अभिनेत्री पायल रोहतगी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'राम राम जी, इस मदरसा पास को आजादी चाहिए। ऐसे जिहादियों को भारत से बाहर फेंक देना चाहिए, इन्हें धर्मनिरपेक्ष भारत में रहने की कोई जरूरत नहीं है। ये हमेशा हिंदुओं से नफरत करते हैं और ये सीएए 2020 के बारे में बताने की जगह ये ड्रामा कर रहे हैं।'

'वो सब देख रहा है'

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कर लो जितनी मस्ती करनी है, वो सब देख रहा है, ऊपर वाला नहीं गुजरात वाला।' इस मामले में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, 'बैठ जाओ चचा, अगर आप कुछ मदद करने वाली बात नहीं कह सकते तो ऐसा बिल्कुल ना कहें। मूर्ख, गलत और बहुत ही निंदनीय बयान, इस तरह के बयान से सिर्फ आंदोलन को नुकसान होता है।'

वायरल वीडियो में वारिस पठान ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में वारिस पठान ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में वारिस पठान कहते हैं, 'ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां बहनों को आगे भेज दिया, अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा। हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+