अनुराग कश्यप पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, तो तापसी पन्नू बोलीं- मैं जानती हूं कि तुम सबसे बड़े...
नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक के बाद एक नए विवादों से कई कलाकाल और फिल्म निर्देशकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर अब अभिनेत्री पायल घोष द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुश्किल में पड़ गए हैं। इस बीच अनुराग कश्यप को एक्ट्रेस तापसी पन्नू का समर्थन प्राप्त हुआ है। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुराग कश्यप के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें सबसे बड़ा फेमिनिस्ट बताया है।

पायल घोष ने लगाए ये आरोप
बता दें कि पायल घोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पायल ने लिखा, 'अनुराग कश्यप ने बहुत बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी आप प्लीज इस पूरे मामले पर एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे कितना बड़ा राक्षस है। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज आप मदद कीजिए।' वहीं इन आरोपों के फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बेबुनियाद बताया है।
Recommended Video

तापसी पन्नू ने किया अनुराग का समर्थन
अनुराग पर लगे यौन उत्पीड़न के बाद अब बॉलीवुड के बिंदास एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने उनका सपोर्ट किया है। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह अनुराग के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारे लिए, मेरे दोस्त, मैं जानती हूं कि तुम सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो। तुम्हारे एक नए आर्ट पीस के साथ सेट पर दोबारा जल्द ही मुलाकात होगी, जिसमें दिखाया जाता है कि तुम्हारी बनाई दुनिया की महिलाएं कितनी शक्तिशाली और सार्थक होती हैं।'
आरोपों पर क्या बोले अनुराग कश्यप
इस बीच पायल घोष के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में, चलो कोई नहीं, मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया, थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम, बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।

अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं: अनुराग
अनुराग ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं, ना तो कभी किसी कीमत पे बर्दाश्त करता हूं। बाकी जो भी होता है देखते हैं, आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाकी आपको बस दुआ और प्यार। आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी।' उन्होंने आगे कहा, 'अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं। इंतजार है।'

कौन हैं पायल घोष ?
एक्ट्रेस पायल घोष ने साउथ इंडियन और बॉलीवुड दोनों जगह की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में पायल घोष ने 2017 में ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से एंट्री की थी। इस फिल्म में पायल के हीरो वीर दास थे। पायल घोष ने बॉलीवुड में फिलहाल ऐसी कोई फिल्में नहीं की है, जिनसे वो फेमस हुई हों। पायल घोष पश्चिम बंगाल कोलकाता की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से हुई है और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से की है। पायल घोष फिलहाल मुंबई में रहती हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं पायल घोष, जिसने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, घर से भागकर आईं थी मुंबई
-
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Mumbai Metro: टोक्यो जैसा होगा मुंबई का अंडरग्राउंड नेटवर्क, मेट्रो स्टेशन से कहां तक बनेगा 3KM का वॉकवे? -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG cylinder booking Scam: सावधान! मुंबई में सिलेंडर के नाम पर चल रहा स्कैम, 1 क्लिक में खाली हो रहा बैंक खाता -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Mumbai Tunnel Project: ₹7,765 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक कितना पूरा हुआ काम?












Click it and Unblock the Notifications