जानिए कौन हैं पायल घोष, जिसने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, घर से भागकर आईं थी मुंबई
जानिए कौन हैं पायल घोष, जिसने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, घर से भागकर आईं थी मुंबई
मुंबई: पायल घोष ( Payal Ghosh) डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सुर्खियों में आ गई हैं। अनुराग कश्यप पर पायल घोष ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर शोषण की बात कही है। पायल घोष ने पीएम नरेंद्र मोदी से इंसाफ की मांग है कि और कहा है कि उनकी सुरक्षा खतरे में है। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा (Rekha Sharma) ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर उन्हें इसकी अधिकारिक शिकायत मिलती है तो वह कार्रवाई करेंगी। तो आइए आपको पायल घोष के बारे में बताते हैं...।
Recommended Video

साउथ इंडियन और बॉलीवुड दोनों फिल्मों में कर चुकी हैं काम
पायल घोष एक इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साउथ इंडियन और बॉलीवुड दोनों जगह की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में पायल घोष ने 2017 में ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से एंट्री की थी। इस फिल्म में पायल के हीरो वीर दास थे। पायल घोष ने बॉलीवुड में फिलहाल ऐसी कोई फिल्में नहीं की है, जिनसे वो फेमस हुई हों।
पायल घोष पश्चिम बंगाल कोलकाता की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से हुई है और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से की है। पायल घोष फिलहाल मुंबई में रहती हैं।

घर से भागकर आईं थी मुंबई
पायल घोष के माता-पिता ये बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग में अपना करियर बनाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पायल घोष कॉलेज की छुट्टियों में कोलकाता से मुंबई भागकर आ गईं थी। जिसके बाद पायल ने मुंबई में एक्टिंग क्लास की। इसी दौरान पायल की मुलाकात चंद्र शेखर येलेती से हुई, जिन्होंने पायल को तेलुगू फिल्म Prayanam में काम दिया।

17 साल की उम्र में पायल घोष ने टेलीफिल्म में किया काम
पायल घोष ने बीबीसी की टेलीफिल्म Sharpe's Peril में 17 साल की उम्र में काम किया था। इस फिल्म के ऑडिशन के लिए पायल एक दोस्त के साथ गई थी और उसमें उनको रोल मिल गया था। पायल ने इसके अलावा एक कैनेडियन फिल्म में भी काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ पायल घोष ने टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में भी काम किया है, जिसमें वह राधिका का किरदार में दिखीं थी।

साउथ इंडियन फिल्मों में कमाया नाम
तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों कई फिल्मों में पायल काम कर चुकी हैं। दिसमें Oosaravelli और Mr. Rascal जैसी तेलुगू फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा Varshadhaare नाम की कन्नड़ फिल्म में भी उनको रोल अहम था। पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाकर बॉलीवुड में एक अलग ही विवाद को जन्म दे दिया है।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications