छत्तीसगढ़ के सीएम से ज्यादा सैलरी पाते हैं झारखंड के विधायक

रायपुर। आप सोच रहें होंगे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की सैलरी जरुर ही विधायकों से ज्यादा होगी, लेकिन आप गलत है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि छत्तीसगढ़ के सीएम की सैलरी झारखंड के विधायकों से कम है।

वहीं छत्तीसगढ़ के विधायकों का वेतन-भत्ता झारखंड के विधायकों के मुकाबले लगभग आधा रहेगा। अब झारखंड के विधायकों को बढ़ा हुआ वेतन-भत्ता 1 लाख 20 हजार रुपये है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों को वेतन-भत्ता के रूप में 53 हजार रुपये मासिक मिलते हैं। वहीं सीएम रमन सिंह को प्रति माह वेतन भत्ते के रूप में 93 हजार मिलते हैं।

भारत की वो जगहें जहां मां-बाप बेटियों से करवाते हैं वेश्यावृत्ति

आपको बता दें कि झारखंड और छत्तीसगढ़ का गठन एक साथ हुआ था, लेकिन नया राज्य बनने के बाद के 15 सालों बाद झारखंड के विधायकों का वेतन भत्ता 9 बार बढ़ चुका है। अब विधायकों की वेतनवृद्धि के बाद प्रत्येक विधायक को अब प्रतिमाह 1 लाख 20 हजार रुपये मिलेंगे।

वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को वेतन के तौर पर 30 हजार रुपये, क्षेत्रीय भत्ता 27 हजार रुपये तथा दैनिक व प्रभार भत्ता 36 हजार रुपये मासिक मिलते हैं, जो कुल मिलाकर 93 हजार रुपये मासिक सैलरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+