Pawan Khera Net Worth: पासपोर्ट विवाद के बीच चर्चा में पवन खेड़ा, कितने करोड़ के मालिक हैं कांग्रेस प्रवक्ता?
Pawan Khera Net Worth: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। असम पुलिस मंगलवार को उनके दिल्ली स्थित निजामुद्दीन आवास पर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस भी उनके साथ मौजूद थी।
यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा द्वारा खेड़ा के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR के बाद हुई है। खेड़ा पर पासपोर्ट से जुड़े आरोप लगाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस बीच लोगों के मन में एक सवाल भी उठ रहा है आखिर पवन खेड़ा की कुल संपत्ति कितनी है?

Pawan Khera Net Worth 2026: कितनी है पवन खेड़ा की नेटवर्थ?
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की संपत्ति का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है, क्योंकि वे हर जानकारी सार्वजनिक नहीं करते। उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन खेड़ा की कुल संपत्ति लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है।
उनकी आय का मुख्य स्रोत राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका, कांग्रेस पार्टी में विभिन्न जिम्मेदार पद, पहले का पत्रकारिता करियर, वेतन, बचत और निवेश बताया जाता है कि खेड़ा किसी बड़े बिजनेस से जुड़े नहीं हैं, इसलिए उनकी कमाई मुख्य रूप से सैलरी और पेशेवर कामों से ही आती है।
संपत्ति को लेकर क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?
पवन खेड़ा ने हाल के सालों में चुनाव नहीं लड़ा है, इसलिए उनकी संपत्ति का विस्तृत हलफनामा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। हालांकि 2025 की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास दिल्ली में एक मकान जैसी सीमित संपत्ति है। इसके अलावा कोई बड़े कारोबारी निवेश या विशाल संपत्ति का खुलासा नहीं हुआ है। अन्य कई बड़े नेताओं की तुलना में उनकी संपत्ति को मध्यम स्तर का माना जाता है।
पवन खेड़ा ने कैसे की करियर की शुरुआत, कांग्रेस में कैसे बढ़ा कद?
पवन खेड़ा का करियर 1980 के दशक में पत्रकारिता से शुरू हुआ। उन्होंने एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया, जहां उन्होंने लेखन और मीडिया की गहरी समझ विकसित की। 1989 में 21 साल की उम्र में यूथ कांग्रेस से जुड़े औऱ 1991 राजीव गांधी की हत्या के बाद पार्टी छोड़ दी। 1998 में फिर कांग्रेस में वापसी की और शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव बने। 1998-2013 में दिल्ली सरकार के दौरान अहम प्रशासनिक और नीतिगत काम संभाले रहे।
2013 के बाद पवन खेड़ा ने पूरी तरह सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 2021 में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने और 2022 में AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन बने। पवन खेड़ा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी हैं। वह टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते हैं।
कांग्रेस की मीडिया रणनीति के अहम चेहरा हैं पवन खेड़ा
पवन खेड़ा कांग्रेस की मीडिया रणनीति के अहम चेहरा माने जाते हैं। सरकार की नीतियों पर लगातार सवाल उठाते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भी सक्रिय रहते हैं। 2024 के चुनावों में पार्टी के प्रचार में बड़ी भूमिका निभाई उनकी पहचान एक तेज-तर्रार और प्रभावी वक्ता के रूप में है।
हाल ही में पवन खेड़ा ने असम CM की पत्नी को लेकर कुछ आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई। अब असम पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला और गरमा गया है। 'पासपोर्ट धोखाधड़ी' के आरोप उनके राजनीतिक करियर के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। जहां एक तरफ असम पुलिस कानूनी शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी तरफ खेड़ा की संपत्ति और उनकी ईमानदारी अब सार्वजनिक जांच के दायरे में है।












Click it and Unblock the Notifications