Pawan Kalyan का आह्वान, गोदावरी जिलों में विकास के लिए जनता वाईएसआऱ कांग्रेस की सरकार बदले
Pawan Kalyan आंध्र प्रदेश में लगातार रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने गोदावरी जिलों के विकास के लिए वाईएसआरसी सरकार को हटाने का आह्वान किया है। जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने लोगों से कहा वाईएसआर की सरकार हटने पर ही गोदावरी जिलों की प्रगति संभव है।
पवन कल्याण ने शनिवार को कहा, जुड़वां गोदावरी जिले पूरे राज्य के धान के भंडार हैं। इनके विकास के लिए वाईएसआरसी को सत्ता से बाहर करना जरूरी है। पवन ने बारिश के कारण मलिकीपुरम में अपनी रैली रद्द करने के बाद रज़ोले में पार्टी नेताओं के साथ समन्वय बैठक की।

पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि रजोले के लोगों ने 2019 के चुनावों में बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया और 2024 में यह पूरे राज्य में होना चाहिए।
उन्होंने कहा, "जुड़वां गोदावरी जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों पर, जन सेना ने अपना ध्यान केंद्रित किया है। 2024 में पी गन्नावरम विधायक जेएसपी से होंगे।" बता दें कि पवन कल्याण ने प्रजा राज्यम के विस्तार के रूप में कॉमन मैन प्रोटेक्शन फोर्स शुरू किया है।
प्रोटेक्शन फोर्स का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि 2009 में कुछ गुप्त लोगों की करतूत के कारण पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया था। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के लोग दृढ़ता से इसके साथ खड़े होते, तो विलय का कोई सवाल ही नहीं उठता।
बता दें कि 2014 में, जेएसपी का गठन हुआ और 2019 में, इसने अपनी राजनीतिक शुरुआत की। रज़ोले से पवन कल्याण की पार्टी का पहला विधायक चुना गया। उन्होंने कहा, इससे पार्टी को भविष्य में पूरे राज्य में जीत की प्रेरणा मिली।
उन्होंने कहा, रज़ोल के लोग जेएसपी के साथ खड़े हैं। मैं उनका आभारी हूं। बकौल पवन कल्याण, जुड़वां गोदावरी जिलों में उनकी पार्टी की पकड़ है।18% वोट बैंक के सहारे उन्हें जीत की पूरी उम्मीद है। उनका एकमात्र तात्कालिक लक्ष्य क्षेत्र को वाईएसआरसी के चंगुल से मुक्त कराना है।












Click it and Unblock the Notifications