Pavitra Rishta 2: अंकिता लोखंडे और शाहीर शेख का देखें ये रोमांटिक video,जानें क्‍या बोले फैंस

मुंबई, 16 जुलाई। टीवी के पॉपुलर शो पवित्र रिश्‍ता के अर्चना और मानव से हर दर्शक दिल से जुड़ा हुआ था। वहीं अब दर्शकों के लिए इस शो की दोबारा शूटिंग शुरू हो चुकी है अब दर्शकों को बेसब्री से इसका इंतजार है। शो की शूटिंग के कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

 पवित्र रिश्ता 2 का ये प्रोमों वीडियो खूब वायरल हो रहा

पवित्र रिश्ता 2 का ये प्रोमों वीडियो खूब वायरल हो रहा

बता दें नए शो में भी अर्चना के किरदार में अंकिता लोखंडे और मानव के किरदार में शाहीर शेख नजर आएंगे। ये वो ही टीवी सीरियल हैं जिससे दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते ही धूम मचा दी थी। लेकिन अब इस नए शो में उनका किरदार शाहीर शेख निभाते नजर आएंगे। पवित्र रिश्ता 2 का ये प्रोमों वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शो की शूटिंग के सामने आए वीडियो में दोनों के बीच कमेस्‍ट्री जबरदस्‍त नजर आ रही है।अंकिता लोखंडे और शाहीर शेख का रोमांटिक अंदाज यूसर्ज को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में उनकी पहली मुलाकात को दिखाया गया

वीडियो में उनकी पहली मुलाकात को दिखाया गया

इस वीडियो में उनकी पहली मुलाकात को दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा है उम्मीद है दर्शकों को अर्चना और मानव के इस नए अवतार को पसंद करेंगे। कुछ दर्शकों ने लिखा कि वो इस सीरियल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस अर्चना लोखंडे के साथ शाहीर शेख की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

सुशांत के फैंस इसका विरोध कर रहे हैं

सुशांत के फैंस इसका विरोध कर रहे हैं

वहीं बड़ी संख्‍या में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस पवित्र रिश्‍ता पार्ट 2 का बहिष्‍कार करने की बात कर रहे हैं। इससे पहले भी जब शो की कुछ तस्‍वीरें सामने आईं थी तब से ही सुशांत के फैंस इसका विरोध कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'सुशांत के बिना शो कैसे पूरा हो सकता है', वहीं दूसरे ने लिखा है 'मैं काफी उत्साहित हूं'। हालांकि प्रोमो में मानव के किरदार में शाहीर शेख काफी शूट कर रहे हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spoiler-alert-ranveer-will-die-front-sirat-oi64707.html
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+