सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रनेड हमला, 6 जवान घायल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के करन नगर इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रनेड हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रनेड हमले में कम से कम 6 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। आतंकियों ने ग्रनेड करन नगर के पास हुआ है। घटना शाम 6:50 की बताई जा रही है। घायल हुए जवान 144 बटालियन के बताए जा रहे हैं।

patrol party of CRPF attacked by terrorists in Srinagars Karan Nagar area

आंतकी सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए हैं। घटना शाम 6:50 की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर के करन नगर में स्थित काकासराए इलाके में हुए इस हमले में 6 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।घायल जावनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जैसे ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, सीआरपीएफ के जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों ने करन नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, साथ इलाके की पूरी तरह से नाकेबंदी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+