राहुल गांधी बोले- 'चीनी घुसपैठ पर चेतावनी दे रहे हैं लद्दाखी, नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा'
राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया है...
नई दिल्ली। एलएसी पर भारत और चीन के मध्य चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। शुक्रवार को जब पीएम मोदी अचानक लेह पहुंचे तो राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि लद्दाखी कह रहे हैं कि चीन ने हमारी सीमा में घुसपैठ की है और पीएम कहते हैं कोई हमारी सीमा में नहीं घुसा। जाहिर है, कोई झूठ बोल रहा है। अब एक बार फिर राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है कि सरकार लद्दाख के लोगों की बात को अनसुना कर रही है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लद्दाख के लोगों से बात की गई है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देशभक्त लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वो लोग चीख-चीखकर चेतावनी दे रहे हैं। उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करना भारत को महंगा पड़ेगा। भारत की खातिर, कृपया उन लोगों की बात सुनिए।'
राहुल गांधी का ट्वीट-
अचानक लेह पहुंचे पीएम मोदी
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी अचानक लेह पहुंचे थे। यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने सैनिकों को संबोधित किया और कहा कि आप लोगों ने जो बहादुरी दिखाई है, उससे पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एक संदेश गया है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिना चीन का नाम लिए कहा कि विस्तारवाद का युग बीत चुका है और ऐसी ताकतें हमेशा मिटती रही हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल सैनिकों से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications