ओडिशा में पटनायक सरकार की नई पहल, बच्‍चों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया 'अमा कुनी पिला' अभियान

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने छोटे बच्‍चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। ओडिशा के महिला एवं बाल विभाग ने तीन साल से कम उम्र के बच्चों के बीच माता-पिता की देखरेख में घर पर बच्‍चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर 'अमा कुनी पिला' अभियान शुरू किया।

Patnaik government

इस अभियान के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग का लक्ष्य बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए माता-पिता के नेतृत्व वाले प्रोत्साहन कार्यक्रमों के माध्यम से घर-आधारित शिक्षा को संस्थागत बनाना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि

बच्‍चे देश की ताकत और प्रगति का स्रोत हैं, अगर उन्‍हें बचपन से ही शिक्षा, हेल्‍थ केयर और उनके डेवलेपमेंट का माहौल दिया जाए तो वो देश के महान नागरिक बन सकते हैं।

ओडिशा सरकार के द्वारा शुरू किए अमा कुनी पिला' अभियान के जरिए महिला एवं बाल विभाग का लक्ष्‍य बच्‍चों के माइंड डेवलेपमेंट के लिए माता-पिता के नेतृत्व वाले प्रोत्साहन कार्यक्रमों के माध्यम से घर-आधारित शिक्षा को संस्थागत बनाना है।

इस अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया सरकार के पोषण ट्रैकर के अनुरा ओडिशा में शून्‍य से तीन वर्ष की आयु वर्ग के ओडिशा राज्‍य में 17.64 लाख बच्चे हैं। अधिककार ने कहा बच्‍चों के जन्‍म लेने के 1,000 दिनों में, उसका मस्तिष्क 80 से 85 प्रतिशत विकसित होता है। इसलिए, उन्हें घर पर एक प्रेरक सीखने का माहौल प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि वो अपने माता-पिता के साथ अधिकतम समय बिता सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+