Video: पटना में पुलिसकर्मियों ने अपने ही कमांडेंट की जमकर की धुनाई
नई दिल्ली। बिहार में पुलिस का एक बार फिर से बर्बर चेहरा सामने आया है। जिन पुलिसवालों के हाथ में कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी होती है उन्ही पुलिस वालों ने पटना में कानून को अपने हाथ में ले लिया। आरोप है कि यहां जब एक बीमार महिला पुलिसकर्मी को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने छुट्टी नहीं दी तो महिला की मृत्यु हो गई। अपनी साथी महिला पुलिसकर्मी की मौत से नाराज पुलिसकर्मियों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और कमांडेंट की जमकर पिटाई की।

पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर कमांडेंट को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। कुछ पुलिसकर्मियों को देखा जा सकता है कि वह कमांडेंट को डंडे से पीट रहे हैं और कुछ धारदार हथियार से पिटाई कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कमाडेंट की जमकर पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि कमांडेंट के सिर से खून निकल रहा है और वह अपना सिर पकड़कर भागने की कोशिश कर रहा है।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वरिष्ठ पुलिसकर्मियों ने मामला सा्मने आने के बाद इसकी जांच की बात कही है। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि लोग शांति बनाए रखें हम मामले की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- झाड़ियों में नवजात को छोड़ गए मां-बाप, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यूं बचाई जान












Click it and Unblock the Notifications