'कांग्रेस अकेले पीएम मोदी को हराने में नाकाम, उसे सहारे की जरूरत', भाजपा का बड़ा हमला

बिहार की राजधानी पटना विपक्षी दलों की बैठक जारी है। कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया इस बैठक में शरीक हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद हैं। अब इस बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।

कांग्रेस अकेले पीएम मोदी को हराने में नाकाम
स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं विशेष रूप से कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने के लिए धन्यवाद देती हूं कि वह अकेले पीएम मोदी को नहीं हरा सकती है और ऐसा करने के लिए उसे दूसरों के सहारे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि आज कांग्रेस पार्टी की छत्रछाया में वे सभी नेता खड़े हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या होते देखा था। उन्होंने कहा कि ये सभी मिल भी जाएं तो मोदी जी को हराना मुश्किल है।

Smriti Irani Patna Opposition Meeting

स्मृति ईरानी ने पीएम के अमेरिका दौरे पर विस्तार से जानकारी दी
इस बीच स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर बात भी की। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेरिका के दौरे के दौरान Diplomatic और strategic कई ऐसे निर्णय लिए गए, जो नव भारत के निर्माण में आत्मनिर्भर के संकल्प के साथ हमारे देश में हिंदुस्तानियों को आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्रदान करेंगे। स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत ने दुनिया के सबसे बड़े हरित हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की है और यह मंच उसी महत्वाकांक्षा को पूरा करेगा।

Recommended Video

      'कांग्रेस अकेले पीएम मोदी को हराने में नाकाम, उसे सहारे की जरूरत', भाजपा का बड़ा हमला

      पीएम मोदी ने ऊर्जा प्रौद्योगिकी कार्रवाई मंच को तैयार करने में मदद की
      स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका नई और उभरती नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी कार्रवाई मंच को साकार करने में मदद की है। इस प्लेटफॉर्म के लॉन्च से ग्रीन हाइड्रोजन, अपतटीय और तटवर्ती पवन और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग में तेजी आएगी।

      खनिज सुरक्षा साझेदारी में भारत नया भागीदार
      स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत अब खनिज सुरक्षा साझेदारी में सबसे नया भागीदार बन गया है जो विविध और टिकाऊ महत्वपूर्ण ऊर्जा खनिज आपूर्ति श्रृंखला के विकास में तेजी लाने में मदद करेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+