Patna Opposition Meet: विपक्ष की बैठक में 6 मुख्यमंत्री, कौन है सबसे ज्यादा रईस
बिहार में विपक्षी दलों की बैठक जारी है। इस बैठक में 15 दलों के नेता शामिल हुए। उनके साथ बैठक में 6 राज्यों के सीएम ने भी शिरकत की। जिसमें नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, हेमंत सोरेन और एमके स्टालिन शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इनमें कौन है सबसे ज्यादा रईस-
नीतीश कुमार
सबसे पहले मेजबान और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की। पिछले चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल मिलाकर करीब 75 लाख की संपत्ति है। जिसमें 16,68,869 की चल और 58,50,000 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। गाड़ी के नाम पर उनके पास सिर्फ एक इको स्पोर्ट्स कार है।

ममता बनर्जी
अब बात पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की, वो देश के 'सबसे गरीब' सीएम में से एक हैं। चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक उनके पास कुल 15.38 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है।
अरविंद केजरीवाल
सीएम केजरीवाल पीएम मोदी से भी ज्यादा अमीर हैं। उनके पास कुल 3.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं 2015 में उनके पास 1.3 करोड़ की ही संपत्ति थी।
भगवंत मान
कॉमेडियन से नेता बने भगवंत मान के पास कुल 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक मान के पास 1.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 27 लाख रुपये की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी भी है।
हेमंत सोरेन
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन करोड़पति हैं। उनके पास कुल 8,51, 74, 195 रुपये की संपत्ति है। हालांकि उनके ऊपर करीब 2.5 लाख की देनदारी भी है। इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम पर 4.87 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग है।
एमके स्टालिन
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी अच्छी खासी संपत्ति के मालिक हैं। पिछले चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक उनके पास 4.94 करोड़ रुपये की ज्यादा की चल संपत्ति और 2.24 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर किसी एजेंसी, सरकार या बैंक का कोई बकाया नहीं है।
कौन है सबसे अमीर?
वहीं 6 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति देखने पर पता चलता है कि हेमंत सोरेन सबसे ज्यादा अमीर हैं। वहीं ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications