पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: कोई लापरवाही ना होने पाए-सीएम अखिलेश
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर ट्रेन हादसे पर डीजीपी से बातचीत करके राहत कार्य पर नजर रखने के लिए कहा है।
नई दिल्ली। पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में अब तक 63 लोगों के मौत की खबर है जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। टीवी पर चल रही खबरों के मुताबिक इस हादसे में स्लीपर के 6 और एसी के 3 कोच सबसे ज्यादा दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। सबसे ज्यादा मौतें s 1 और s 3 कोच में हुईं हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर ट्रेन हादसे पर डीजीपी से बातचीत करके राहत कार्य पर नजर रखने के लिए कहा है और ट्विटर पर लोगों को जानकारी दी है कि हादसे में घायल लोगों को ले जा रही एंबुलेंस के लिए ट्रैफिक रूट को साफ करने के लिए कहा गया है और इस मामले में सीएम अखिलेश यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही आस-पास के जिलों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
मालूम हो कि आज सुबह 3.10 बजे पुखरैया और मलासा के बीच पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरैया में पटरी से उतर गई जिसमें 63 लोग मौत के शिकार हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications