पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: ये रहे हेल्पलाइन नंबर, कई ट्रेनें हुई कैंसिल
यात्रियों की मदद के लिए हेल्पनाइन नंबर भी जारी किए गए हैं और पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के कारण कुछ ट्रेनों को कैंसिल और कुछ को डायवर्ट कर दिया गया है।
नई दिल्ली। पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में अब तक 63 लोगों के मौत की खबर है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, तो वहीं रेल विभाग की ओर से यात्रियों की मदद के लिए हेल्पनाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

हेल्पनाइन नंबर
- झांसी- 05101072
- ओरई - 051621072
- कानपुर- 05121072
- पोखरैया-05113-270239
मालूम हो कि आज सुबह 3.10 बजे पुखरैया और मलासा के बीच पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरैया में पटरी से उतर गई। इस हादसे में करीब 63 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के कारण इस रूट की बहुत सारी गाड़ियों को डाइवर्ट कर दिया गया है।
कैंसिल्ड ट्रेन-
- 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी
- 51803 झांसी- कानपुर पैसेंजर
- डायवर्टेड ट्रेन- 12542, 12522
- आगरा और कानपुर से होकर 12541 भीमसेन
- बांदा, इटारसी से होकर. 12534 ग्वालियर और इटावा से होकर












Click it and Unblock the Notifications