बिहार: अगस्त में कोरोना से हुई मौतों में से 42 फीसदी पटना के इन दो अस्पतालों में
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में अगस्त में कोरोना से जो मौतें हुई हैं, उनमें से 42.4 फीसदी एम्स और एनएमसीएच में हुई हैं। पटना स्थित एम्स में अब तक 281 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं, इनमें 139 अगस्त में हुई हैं। वहीं एनएमसीएच में कुल 66 मौतें हुई हैं, जिनमें 51 अगस्त में हुई हैं। ये दोनों की पटना के कोरोना समर्पित अस्पताल हैं।

Recommended Video
एम्स के डॉक्टरों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 22 फीसदी मौतें मरीज के भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर हुई हैं। ये ज्यादा बीमार होने पर अस्पताल पहुंचे और ज्यादातर की उम्र 50 के ऊपर थी। बता दें कि पटना के कोविड अस्पतालों को लेकर केंद्र की टीम ने जब दौरा किया था तो व्यवस्था से नाखुशी जाहिर की थी। बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 1,36,337 केस सामने आए हैं। जिसमें 16,070 एक्टिव केस हैं और 1,19,572 रिकवर हो चुके हैं। अभी तक बिहार में 694 जान कोरोना संक्रमण से गई हैं।
देश में देश में अभी तक 36 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस का कहर फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 69,921 नए मरीज सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, इन नए मरीजों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 36,91,167 हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस ने 819 मरीजों की जान ली है और मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है। राहत की बात ये है कि देश में पांच दिन बाद 70,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 65,081 मरीज ठीक हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications