दो घंटे तक स्ट्रेचर नहीं मिलने की वजह से मरीज की तड़पकर मौत
Recommended Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक मरीज की इलाज के अभाव में तड़पते हुए मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर नहीं मिलने की वजह से एक मरीज की तड़पते हुए मौत हो गई, आलम यह था कि मरीज की मौत के आठ घंटे तक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस बाबत जानकारी परिजनों को नहीं दी गई। इस मामले पर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ सेन चौधरी ने कहा कि इस घटना की मुझे जानकारी नहीं है, उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके मरीज को दो घंटे तक स्ट्रेचर नहीं दिया गया जिसकी वजह से मरीज की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के सारंगगढ़ के उलखर के रहने वाले समारू दास महंत को उल्टी-दस्त की शिकायत थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें किडनी की दिक्कत बताई थी और उन्हें सोनोग्राफी के लिए ले जाने के लिए कहा। लेकिन जब सोनोग्राफी करवाकर वह लौट रहे थे तो उन्हें दो घंटे तक स्ट्रेचर का इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि अस्पताल में सोनोग्राफी टेस्ट की सुविधा नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें मरीज को निजी लैब में ले जाना पड़ा। वहां से जब टेस्ट करवाकर हम लौटे तो परिजनों ने अस्पताल से स्ट्रेचर देने को कहा क्योंकि मरीज के मुंह में ऑक्सीजन की पाइप लगी थी, लेकिन जब स्ट्रेचर दो घंटे तक नहीं आया तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां पहुंची मीडिया के दबाव के बाद मरीज को अस्पताल में ले जाया गया, जहा उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें- बीवी की कर दी हत्या, फिर लाश से लिपटकर सोता रहा रातभर












Click it and Unblock the Notifications