आमिर खान ने देश के मुंह पर कालिख पोत दी: उमा भारती

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाली केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर चर्चा शुरु हो गई है। उमा भारती ने असहिष्णुता पर दिए गये बयान को लेकर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव पर निशाना साधते हुए कहा है कि आमिर खान ने भारत के मुंह पर कालिख पोत दी।

aamir-khan
उमा भारती ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है खुद की निंदा करने की। उमा ने कहा कुछ फिल्म स्टार बिगड़ गए हैं वे पॉलिटिक्स करना चाहते हैं आमिर खान और उनकी पत्नी भी उनमें से ही हैं। ऐसे लोग ही देश का नाम खराब कर रहे हैं। पठानकोट हमले पर बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि हमारे जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

उमा भारती ने कहा कि एक नागरिक के नाते मैंने जो देखा है वो ये कि विश्व का सबसे अच्छा ऑपरेशन हुआ है। आमिर पर उमा भारती का हमला यहीं नहीं रुका उन्होंने कहा कि मैं रिक्वेस्ट करूंगी कि आप नॉन पॉलिटिकल रहकर समाज की सेवा करो और अगर पॉलिटिकल स्टेटमेंट देना है तो सीधे-सीधे चुनाव मैदान में आओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+