पठानकोट हमला : आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का शरीफ का वादा लेकिन..
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने कहा वो वादा करते हैं कि अगर पठानकोट हमले में पाकिस्तान के लोग शामिल हैं तो वो निश्चित तौर पर उनके खिलाफा कार्रवाई करेंगे। नवाज ने यह बात पीएम मोदी से फोन पर कही है।
आपको बता दें कि पाक पीएम इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं, उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान को आतंकवादियों के बारे में 'निश्चित और कार्रवाई योग्य जानकारियां' देने के बाद मोदी को यह भरोसा दिलाया है।
हालांकि नवाज शरीफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव जो कि इस महीने की 14-15 तारीख को बात करने वाले हैं वो करेंगे क्योंकि बातचीत के इस सिलसिले को ब्रेक नहीं किया जा सकता, दोनों मूल्क के लोगों को शांति और आंतकमुक्त देश चाहिए इसलिए यह बहुत जरूरी है। मैं अपने बारे में कोई ऐसी बात नहीं कर सकता. कोशिश जरूर करेंगे, सब मिलकर करेंगे। अकेले वजीर-ए-आजम मुल्क के मसले को हल नहीं कर सकता।













Click it and Unblock the Notifications