पुरुषों को मिल सकेगी 3 महीने की पैटरनिटी लीव, संसद के अगले सत्र में पेश होगा बिल

नई दिल्ली। इसी साल सरकार ने महिलाओं को मां बनने के बाद 6 महीने की छुट्टी का तोहफा दिया था। इससे प्राइवेट सेक्टर में काम कर रही लाखों महिलाओं को फायदा हुआ था। अब पुरुषों को भी जल्द पेड लीव का फायदा मिल सकता है। बच्चे के जन्म के वक्त उसे माता और पिता, दोनों की जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संसद के अगले सत्र में पैटरनिटी बेनेफिट बिल 2017 (पितृत्व अवकाश) प्रस्ताव किया जा सकता है जिसके बाद पुरुषों को 3 महीने की लीव मिल सकेगी।

Paternity Leave

पैटरनिटी बेनेफिट बिल 2017 को कांग्रेस सांसद राजीव सातव सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बच्चे की देखभाल माता और पिता, दोनों की जिम्मेदारी होती है। दोनों को हक है कि वो अपने बच्चे के जन्म के समय उसके पास हों।' राजीव सातव ने आगे बताया कि इस बिल से निजी और असंगठति क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 32 करोड़ पुरुषों को फायदा मिलेगा। इस बिल के आने के बाद से उन पुरुषों को भी फायदा मिलेगा जो बच्चा गोद लेने या सेरोगेसी के जरिये पिता बने हैं।

फिलहाल अखिल भारतीय और केंद्रीय सिविल सेवा नियम के तहत सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव मिलती है। फ्लिपकार्ट और फेसबुक जैसी कई प्राइवेट कंपनियां हैं जो अपने यहां काम कर रहे पुरुषों को पेड लीव जैसी सुविधा देती हैं। पैटरनिटी बेनेफिट बिल आने से न केवल पुरुषों को फायदा होगा, बल्कि बच्चे की परवरिश अकेली कर रही मां को भी राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+