पतंजलि को मिला वर्ल्ड कस्टम ऑर्गनाइजेशन और इंडियन कस्टम्स से AEO टियर-2 सर्टिफिकेट, स्वदेशी की नई पहचान
Patanjali Ayurved: देश की आजादी की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हर भारतीय घर-घर में विश्वास का प्रतीक बन चुकी पतंजलि को अब वर्ल्ड कस्टम्स ऑर्गनाइजेशन (WCO) और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के इंडियन कस्टम्स ने AEO (Authorised Economic Operator) टियर-2 सर्टिफिकेट से सम्मानित किया है।
यह प्रमाणपत्र ईमानदारी, पारदर्शिता और ग्लोबल ट्रेड में सप्लाई चेन सिक्योरिटी के उच्चतम मानकों का प्रतीक है। भारत की शीर्ष कंपनियों में केवल चुनिंदा कंपनियों को ही यह दर्जा प्राप्त है और FMCG सेक्टर में तो गिनी-चुनी कंपनियों को ही यह सम्मान मिला है। अब पतंजलि का नाम भी इस सूची में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।

पतंजलि को क्या मिलेंगे फायदे?
इस सर्टिफिकेट के साथ पतंजलि फूड्स को 28 से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं: ड्यूटी डिफर्ड पेमेंट (कर भुगतान में रियायत), बैंक गारंटी छूट, , डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी (DPD) और 24x7 क्लीयरेंस सुविधा।
एक्स पोस्ट में जानकारी दी गई है कि पतंजलि फूड्स को इस AEO Tier-2 प्रमाणपत्र से कम्पनी को ड्यूटी डिफर्ड पेमेंट (Duty Deferred Payment),बैंक गारंटी से छूट (Bank Guarantee Waiver), डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी (DPD), 24x7 क्लियरेंस सुविधा इत्यादि के साथ और कुल 28 प्रकार से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक लाभ प्राप्त होंगे।
यह प्रमाणपत्र क्यों खास है?
यह किसी भी कंपनी की गुणवत्ता, ईमानदारी, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित में योगदान का सबूत माना जाता है। पतंजलि ने यह उपलब्धि अपनी गुणवत्ता, कर्मयोग, निष्ठा और स्वदेशी भावना के बल पर हासिल की है।
रामदेव इसको लेकर क्या कहा?
स्वामी रामदेव ने कहा, "पतंजलि परिवार के लिए बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। पतंजलि हर दिन विश्वसनीयता, प्रामाणिकता, प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित कर रही है। यह प्रमाणपत्र हमारे 'स्वदेशी से स्वाभिमान' के संकल्प को और मजबूत करता है। हम 'मेक इन इंडिया' को वैश्विक शिखर तक ले जाने के लिए तेज़ गति से आगे बढ़ते रहेंगे।"
आचार्य बालकृष्ण बोले- 'यह उपलब्धि पूरे पतंजलि परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है'
आचार्य बालकृष्ण ने कहा, "यह उपलब्धि पूरे पतंजलि परिवार, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। AEO टियर-2 सर्टिफिकेट हमारे कामकाज की पारदर्शिता, गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों का प्रमाण है। इससे हमारे निर्यात कार्य बढ़ेंगे और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह सम्मान हमें भारत की सीमाओं के भीतर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में गर्व महसूस कराएगा। साथ ही यह हमारी संस्कृति, आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में मददगार होगा। हमारा संकल्प है कि पतंजलि को दुनिया के शीर्ष FMCG ब्रांड्स में स्थापित करें और भारत के निर्यात को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।"
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications