महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पतंगराव कदम का निधन

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पतंगराव कदम का आज निधन हो गया। पतंगराव कदम ने मुंबई के लीलावती हास्पिटल में अंतिम सांस ली। कदम की उम्र 72 साल थी और वो लंबे समय से ​अस्वस्थ थें और उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि, दिल का दौरा पड़ने से पतंगराव कदम का निधन हुआ है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पतंगराव कदम का निधन

पतंगराव कदम कांग्रेस के पुराने नेता थें और उन्होनें सामाजिक, शैक्षणिक और राजकीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पतंगराव कदम भारती विद्यापीठ के संस्थापक थें। प्राप्त जानकारी के अनुसार कदम लंबे समय से गुर्दे केे रोग से पीड़ित थें और उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा था।

पतंगराव कदम की मौत कांग्रेस के लिए एक अपूर्णनीय क्षति जैसी है। उन्होनें सदैव पार्टी के हितों के लिए काम किया। इसके अलावा समाज सेवा में भी उनका नाम अग्रणी रहा है। आपको बता दें कि, कदम के अस्वस्थ होने के बाद हाल ही में सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की थी। कदम के पार्थिव शरीर को पहले पुणे ले जाया जायेगा उसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव सोंसल ले जाया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+