अजमेर: गरीब रथ की बोगी में दौड़ा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
अजमेर। राजस्थान स्थित अजमेर रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा होने लगा जब एक यात्री ट्रेन की बोगी में ही करंट लगने से चिपक गया। मामला आज सोमवार का है। जब दिल्ली से बांद्रा जा रही गरीब रथ ट्रेन के इलेक्ट्रिक पैनल में करंट दौड़ गया। इससे यहां उर्स में जियारत करने आए शख्स की चिपक कर मौत हो गई। शख्स की पहचान बतौर नाजिम हुई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब गाड़ी अजमेर स्टेशन पर पहुंची और लोग चढ़ने लगे।

इसी दौरान G-14 नंबर की बोगी में करंट दौड़ गया। उसी वक्त नसीम नाम का शख्स करंट की चेपट में आ गया। चश्मदीदों ने बताया कि करंट इतना तेज था कि कोई भी नसीम को छुड़ाने की हिम्मत नहीं कर पाया। वो करीब 15 मिनट तक चिपका रहा। इस घटना बाद पूरी कोच में हंगामा और अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस और नसीम के दोस्तों में भी पोस्टमार्टम के मुद्दे पर बहस हो गई।

घटना के बाद यात्रियों ने अजमेर स्टेशन पर भी हंगामा किया। जिसके चलते ट्रेन को रवाना करने में समय लगा। इस घटना पर कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि -यह जानकर दुखी हो गया कि अजमेर रेलवे स्टेशन पर गरीबरथ ट्रेन के कोच में बिजली के झटके की वजह से एक यात्री की मौत हो गई है। यह बहुत गंभीर घटना है, सुरक्षा उपायों को उच्च प्राथमिकता दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications